Winter Destination 2023: बर्फबारी का अनुभव किसी जादुई जगह का अनुभव करने से कम नहीं है। बर्फीली जगह पर स्नोमैन बनना, बर्फ से खेलना, हाथ में बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंकना हमारी और आपकी बकेट लिस्ट का हिस्सा है। लेकिन इसके लिए आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में ही ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको सर्दियों में एक से एक बर्फीली जगहें मिल जाएंगी। क्रिसमस पर सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं जगहों पर देखने को मिलेगी। आइए हम आपको बताते हैं सर्दियों की सबसे बेहतरीन जगह।
मनाली, हिमाचल प्रदेश
इसमें कोई शक नहीं कि मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। साल का कोई महीना ऐसा नहीं होता जब यहां लोगों की भीड़ न हो। अगर सर्दियों की बात करें तो यहां लोग परिवार या दोस्तों के साथ प्लान बनाते हैं। बर्फीली हवाएं, हल्की बारिश और भारी बर्फबारी के बीच बर्फ से ढके पहाड़ और चीड़ के पेड़ों पर दिखने वाली हल्की बर्फ बहुत ही मजेदार लगती है। मनाली अपनी नई मनाली और पुरानी मनाली के लिए जाना जाता है।

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर
पश्चिमी हिमालय के पीर पंजाल में बसा गुलमर्ग सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता। यहां दिसंबर के महीनों में तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। गुलमर्ग भारत में बर्फबारी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप यहां स्कीइंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। गुलमर्ग में स्कीइंग के लिए जनवरी से फरवरी का समय सबसे अच्छा है। इस साल गुलमर्ग को बर्फीली जगहों पर घूमने के लिए भी काफी पसंद किया गया।
चोपता, उत्तराखंड
चोपता सदाबहार जंगलों से घिरी एक खूबसूरत घाटी है। यह उत्तराखंड में केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है। यहां आपको जंगलों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी दूर-दूर से बर्फ की सफेद चादर नजर आएगी। जनवरी के मौसम में इतनी अधिक बर्फबारी होती है कि लोगों का सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा इसी जगह पर देखी जाती है। यहां पहुंचने के लिए आप देवरिया ताल का रास्ता भी चुन सकते हैं।
ऑली
जब बात सर्दियों में घूमने की हो, वो भी बर्फबारी में तो औली से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती। यहां आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का लुत्फ उठा सकते हैं, आप समझ लीजिए, औली एक और गुलमर्ग है। अगर आप गुलमर्ग नहीं जा पा रहे हैं तो आप औली जाकर कई गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। यह स्थान जोशीमठ से शुरू होने वाली भारत की सबसे लंबी केबल कार सवारी के लिए भी प्रसिद्ध है। औली भारत की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत नंदा देवी की चोटियों के शानदार दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
धनौल्टी
धनौल्टी भले ही अपने पड़ोसी हिल स्टेशन मसूरी जितना मशहूर न हो लेकिन इतना जरूर है कि यहां भी आपको सर्दियों की बर्फ का लुत्फ उठाने को मिलेगा। अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर की प्लानिंग कर रहे हैं तो धनौल्टी को इस ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। धनौल्टी में दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:
- Weather Update: Delhi-NCR में ठंड बढ़ने के आसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
- Shimla Heavy Snowfall: शिमला में बर्फबारी बनी आफत, गाड़ियों के पहियों को बर्फ ने जकड़ा, नल का पानी जमा