International Women’s Day 2023: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन हर महिला के लिए बेहद खास है। क्योंकि ये दिन विशेषतौर पर महिलाओं को समर्पित है। महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है। ऐसे खास मौके पर आज हम आपको महिलाओं को देने के लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज बताने जा रहे हैं।
International Women’s Day 2023: ये हैं गिफ्ट आइडियाज
- ज्वैलरी- अधिकतर महिलाओं को ज्वैलरी पहनना पसंद होता है। अगर आप किसी महिला मित्र को गिफ्ट देना चाहते हैं तो ये अच्छा विकल्प है।
- हैंडबैग-आप चाहें तो महिलाओं को हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। क्योंकि महिलाओं को हैंडबैग का भी काफी शौंक होता है।
- कपड़े- महिलाओं को स्टाइलिश कपड़ों से बहुत प्यार होता है। वो हर चीज को तो मना कर सकती हैं, लेकिन कपड़ों को कभी मना नहीं करती। इसलिए आप उन्हें स्टाइलिश ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे वो बहुत खुश हो जाएंगी।

- कांच के गमले- आप चाहें तो महिलाओं को कांच के गमले भी गिफ्ट कर सकते हैं।
- परफ्यूम- परफ्यूम भी गिफ्ट देने का एक अच्छा विकल्प है। बहुत सी महिलाओं को तरह-तरह की खूशबु वाली परफ्यूम पसंद होती है।
क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?
साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई एक रैली को ही महिला दिवस मनाने का श्रेय दिया जाता है।जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली निकाली थी। रैली करने वाली इन महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाएं। उन्हें वेतन भी उनके काम के मुताबिक दिया जाए। उन्हें वोट देने का भी अधिकार मिले। इस आंदोलन के ठीक 1 वर्ष बाद अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने पहले नेशनल वीमेन डे की घोषणा की थी। बाद में साल 1911 में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया था। आखिरकार 8 मार्च, 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। तभी से इस दिन को एक स्पेशल थीम के साथ मनाना शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें:
International Women’s Day 2023: आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, जानिए यहां ?