Injured Earlobes: भारी भरकम झुमका पहनने से क्या आपके भी कान को हो रहा है नुकसान? अपनाएं ये आसान टिप्स…

महिलाएं शादी फंक्शन में सुंदर दिखने के लिए कानों में बड़ी-बड़ी बालियां, हेवी झुमके पहन लेती हैं जिससे कान में घाव हो जाते हैं। इससे महिलाओं को कान में काफी दर्द होता है यहां तक की कानों में पस भी पड़ जाता है।

0
137
Injured Earlobes : भारी भरकम झुमका पहनने से क्या आपके भी कान को हो रहा है नुकसान? अपनाएं ये आसान टिप्स…
Injured Earlobes : भारी भरकम झुमका पहनने से क्या आपके भी कान को हो रहा है नुकसान? अपनाएं ये आसान टिप्स…

Injured Earlobes: अक्सर फैशन की वजह से हम कुछ ऐसा कर लेते हैं जिससे हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खास कर महिलाएं शादी फंक्शन में सुंदर दिखने के लिए कानों में बड़ी-बड़ी बालियां, हेवी झुमके पहन लेती हैं जिससे कान में घाव हो जाते हैं। इससे महिलाओं को कान में काफी दर्द होता है यहां तक की कानों में पस भी पड़ जाता है। फिर कानों में कुछ भी पहनने में काफी दर्द होता है।

अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो आप बेफिक्र हो जाएं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से इसमें आराम मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय…

Injured Earlobes

Injured Earlobes: सरसो का तेल और हल्दी का लगाएं मिश्रण

हल्दी अपने हीलिंग गुणों के लिए बेहतरीन औषधि के रूप में जाना जाता है। ऐसे में पके हुए कान पर आप हल्दी और सरसों का मिश्रण लगाएं। चुटकी भर हल्दी में थोड़ा सा सरसो का तेल मिलाएं। प्रभावित हिस्सों पर इसे लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें, आपको इससे काफी राहत मिलेगी।

एलोवेरा जेल लगाएं

घायल हुए कानों पर एलोवेरा जेल से भी राहत पाया जा सकता है। आप प्रभावित हिस्सों पर ऐलोवेरा जेल लगाएं। इससे घाव जल्दी हील होंगे और कानों को ठंडक भी मिलेगी। अगर ताजे एलोवेरा से जेल निकाल कर लगाएंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा।

Injured Earlobes
Aloevera

बादाम का तेल करें इस्तेमाल

इस समस्या से राहत पाने के लिए बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल में एमोलिएंट गुण होता है जो त्वचा में नमी बनाकर रखता है और कटे-फटे घाव को भी हील करने में मदद करता है। बादाम के तेल में मौजूद जिंक घाव भरने में मदद करता है। ऐसे में आप प्रभावित हिस्से पर बदाम का तेल लगा लें। इससे सूजन और घाव कम हो सकते हैं।

Almond oil and bowl of almonds on white wooden background. Top view
Injured Earlobes: बादाम का तेल करें इस्तेमाल

ओस के बूंद से मिलेगा जल्द आराम

कानों को ठीक करने के लिए आप ओस की बूंदों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कान में सूजन और घाव से राहत मिलती है। इसके साथ ही ये आपके कान को ठंडक पहुंचाता है। सुबह सवेरे घांस या पत्तों पर मौजूद ओस की बूंदों का इस्तेमाल करें। इससे दर्द में भी आराम मिलेगा।

Injured Earlobes
बर्फ का करें इस्तेमाल

बर्फ का करें इस्तेमाल

अगर आपके कान ज्यादा घायल हो गए हैं तो आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कानों को ठंडक भी मिलेगी साथ ही धीरे-धीरे घाव भी भरने लगेगा। दरअसल, ठंडा तापमान प्रभावित जगहों पर सुन्न प्रभाव डालता है जो बदले में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसेक लिए एक कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े लपेटें और जख्म वाले हिस्सों पर कम से कम 20 मिनट लगाएं।

यह भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here