‘Microsoft खिचड़ी’: बिल गेट्स ने केंद्रीय मंत्री संग लगाया तड़का, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- employees को अब खानी ही होगी

0
740
bill gates cooking khichdi
bill gates cooking khichdi

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बाजरे की खिचड़ी पकाते हुए देखा गया था। स्मृति ईरानी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स स्मृति ईरानी के बगल में खड़े हैं और खिचड़ी के लिए तड़का तैयार करने में मदद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स कड़ाही में कुछ चीजें डाल रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें गाइड भी कर रही हैं। आखिर में गेट्स करछी चलाते हैं और खिचड़ी का स्वाद लेते हैं।

स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत के सुपर फूड और इसके पोषक तत्वों को पहचानते हुए। जब बिल गेट्स ने खिचड़ी को तड़का दिया!” इस वीडियो को लाखों यूजर्स सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। कई लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है। एक व्यक्ति ने मजाक में कमेंट किया, “बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों के लिए खिचड़ी अनिवार्य कर दी है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “हमारी केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी और दुनिया के बिजनेस आइकॉन मिस्टर बिल गेट्स कितने विनम्र हैं।” एक यूजर ने कहा, ‘आप दोनों के लिए बहुत सारा सम्मान’। एक यूजर ने लिखा, “यह खिचड़ी सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट के लोगों के लिए ही नहीं है, बल्कि इस खिचड़ी की चमक दुनिया में भी दिखाई दे रही है। ” एक यूजर ने लिखा, ‘अब इस खिचड़ी को माइक्रोसॉफ्ट खिचड़ी कहा जाएगा।’

बता दें कि बिल गेट्स ने अपनी भारत यात्रा के दौरान उद्योगपति आनंद महिंद्रा, टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर सहित अन्य लोगों से मुलाकात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here