दीवार गिरी तो बरसने लगे चांदी के सिक्के, जानिए कैसे हुआ ये अजूबा?

सोमवार की सुबह अधिकारी जेपी यादव ने नगर पालिका के साथ मकान को ध्वस्त कराना शुरू कर दिया तो उसमें चांदी के सिक्के मिलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उस जगह की घेराबंदी शुरू कर दी।

0
243
UP News: दीवार गिरी तो बरसने लगे चांदी के सिक्के, जानिए कैसे हुआ ये अजूबा?
UP News: दीवार गिरी तो बरसने लगे चांदी के सिक्के, जानिए कैसे हुआ ये अजूबा?

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक अनोखी घटना देखने को मिली है। जहां अचानक एक दीवार से सिक्कों की बरसात होने लगी। दीवार से चांदी के सिक्कों को गिरता देखते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दरअसल, यूपी में नगर पालिका इन दिनों पुराने जर्जर पड़े मकानों के ध्वस्तीकरण का काम कर रहा है। जिसके तहत बदायूं जनपद के बिल्सी में एक जर्जर मकान को गिराने का काम चल रहा था।

जैसे ही बुलडोजर से मकान की एक दीवार को गिराया उसमें से चांदी के सिक्कों की बरसात होने लगी, ये देखते ही वहां मौजूद लोगों में सिक्के लूटने की होड़ लग गई। सिक्के निकलने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोक दिया गया। चारों तरफ इसकी घेराबंदी की गई।

UP News: दीवार गिरी तो बरसने लगे चांदी के सिक्के, जानिए कैसे हुआ ये अजूबा?
UP News

UP News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मकान काफी समय पहले का बना हुआ है। चूंकि पुराने जमाने में लोग अक्सर अपनी संपत्ति को चोरों से बचाने के लिए घरों की दीवारों या जमीन में दफन कर दिया करते थे। इस मकान से निकले सिक्कों का भी घर के पूर्वजों से इसलिए शायद छुपा दिया था, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बताया जा रहा है कि ये खंडहर नुमा मकान सिद्धपुर निवासी माधवराम का है। बंटवारे के विवाद के कारण इस घर का कोई निर्माण नहीं हो रहा था, जिसके बाद यह मकान वीरान हो गया।

UP News: दीवार गिरी तो बरसने लगे चांदी के सिक्के, जानिए कैसे हुआ ये अजूबा?
UP News

नगर पालिका परिषद ऐसे भवनों और मकानों को गिरा रहा है, जो काफी जर्जर हालत में। बरसात के कारण इन मकानों के गिरने से बड़े हादसे का खतरा रहता है, जिसके तहत ये कार्रवाई राज्य में की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन ने मकान मालिक को नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी उन्होंने मकान को नहीं गिराया।

सोमवार की सुबह अधिकारी जेपी यादव ने नगर पालिका के साथ मकान को ध्वस्त कराना शुरू कर दिया तो उसमें चांदी के सिक्के मिलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उस जगह की घेराबंदी शुरू कर दी। रास्ता बंद कर चांदी के सिक्के निकलने वाली जगह को सुरक्षित कर दिया गया।

मकान में निकले सिक्कों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चांदी के सिक्कों की संख्या 168 बताई जा रही है, जिन्हें तहसील प्रशासन ने जमा कर लिया है। जानकार इन सिक्कों को 1890 का बता रहे हैं। एक सिक्के का औसतन वजन करीब 10 ग्राम के करीब बताया जा रहा है। बाजार में प्रत्येक सिक्के की कीमत करीब एक हजार रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here