
Redness On Face: गर्मियों के मौसम में अक्सर त्वचा से जुड़ी क तरह की समस्याएं हो जाती है। गर्मी की तेज धूप और हीटवेव की वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती है। ज्यादा सेंसिटिव स्किन होने की वजह से धूप में निकलते ही चेहरे पर रेडनेस की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में चेहरा लाल पड़ जाता है और इसमें जलन होने लगती है। अगर ऐसे समय में चेहरा का ध्यान नहीं रखा जाए तो समस्या और भी बढ़ सकती है। आपको इस लेख में हम बताएंगे कि किस तरह घरेलू नुस्खों से आप अपने चेहरे की लालिमा से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे की लालिमा को कम करने के घरेलू उपाय।
Redness On Face: चेहरे की रेडनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे…

शहद- शहद को हमेशा एक ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शहद त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा की लालिमा और सूजन को दूर करने में मदद करता है। ये त्वचा पर होने वाले रैशेज और खुजली की समस्या को भी दूर करने में काफी मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर रेडनेस की समस्या हो गई है तो शहद को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। शहद को 15 से 20 मिनट चेहरे पर रखने के बाद पानी से धो लें। इस तरह रोजाना दिन में दो से तीन बार रेडनेस पर शहद लगाने से जल्द आराम मिल सकता है।

गुलाब जल- गुलाब जल त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलती है। गुलाब जल सनबर्न के कारण स्किन डैमेज को तेजी से ठीक करने में मदद करता है। अगर आपके भी चेहरे पर रेडनेस हो गई है तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर गुलाब जल में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। नियमित रूप से गुलाम जल का इस्तेमाल करने से लालिमा कुछ दिन में ही दूर हो जाएगी।

एलोवेरा- एलोवेरा में हेलिंग वाले गुण मौजूद होते हैं जो चेहरे की रेडनेस को दूर करने में मदद करता है। अगर आपकी भी चेहरे पर लालिमा हो गई है तो एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। दिन में कम से कम 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

बर्फ- बर्फ रेडनेस को दूर करने के लिए रामबाण है। बर्फ की सिकाई करने से लालिमा कम होने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक सॉफ्ट कॉटन के कपड़े में बर्फ के टुकड़े को डालें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो चिल्ड पानी से भी चेहरा धो सकते हैं इससे भी आपको राहत मिलेगी।

नारियल का तेल- नारियल के तेल में एंटीफंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। नारियल का तेल त्वचा की एलर्जी और लालिमा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर रेडनेस हो गई है तो नारियल के तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
संबंधित खबरें…
- इस गर्मी के मौसम में खुद का इस तरह से रखें ख्याल, नहीं होंगे बीमार
- 70 के दशक का फैशन ट्रेंड लौटा, Wrap Dress के लेटेस्ट स्टाइल्स पहनकर बिखेरें जलवा
- छिलका सहित खीरा खाने के हैं अनेक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान