शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी खानपान और व्यायाम हैं उतना ही जरूरी नींद भी है। इससे न सिर्फ आपकी बॉडी स्वस्थ रहती है बल्कि आपका शरीर और दिमाग भी अच्छी तरह काम करता है। नींद से इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। वैसे तो हर किसी की नींद अलग-अलग होती है। कई लोग ज्यादा सोते हैं तो कुछ लोगों की नींद काफी कम समय में पूरी हो जाती है। नींद काफी हद तक लाइफस्टाइल, उम्र और मेडिकल कंडीशन पर भी निर्भर करती है। हर उम्र में अच्छी नींद की जरूरत होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस उम्र में कितनी नींद लेनी चाहिए…
किस उम्र में कितना सोना चाहिए
0 से 6 महीने
एक नवजात शिशु को 14 से 17 घंटे की नींद की आवश्यक होती है। अगर बच्चा बहुत देर तक सो रहा है तो घबराना नहीं चाहिए। इससे पता चलता है कि बच्चे की ग्रोथ अच्छे से हो रही है।
6 से 12 महीने
6 से 12 महीने के बच्चे को रोजाना 12-15 घंटे सोना चाहिए। इससे उनके शरीर का विकास तेजी से होता है।
1 से 2 साल
जब बच्चे बड़े होते हैं तो वे चलना सीखते हैं और बहुत सारा खेलते हैं। ऐसी चीजों में एनर्जी बहुत लगती है इसलिए उन्हें आराम की भी जरूरत होती है। ऐसे बच्चों को कम से कम 11 से 14 घंटे की नींद जरूरी होती है।
3 से 5 साल
उम्र 3 से 5 साल के बच्चे लर्निंग फेज में होते हैं। इस उम्र में बच्चों का प्री स्कूल शुरू हो जाता हैं इसलिए उन्हें आराम की काफी जरूरत होती है। इसस उम्र के बच्चों को कम से कम 10 से 13 घंटे सोना चाहिए।
6 से 12 साल
इस उम्र क बच्चों को कम से कम 9-12 घंटे सोने चाहिए। ऐसे बच्चे स्कूल जा रहे होते हैं और उनके शरीर का विकास हो रहा होता है।
13 से 18 साल
इस उम्र में बच्चों में नए शौक जन्म लेते हैं और उनका ज्यादातर समय नई चीजों को सीखने और समझने में चला जाता है। इस दौरान पढ़ाई और एक्टिविटीज का प्रेशर भी उन पर बहुत होता है। ऐसे में बच्चों के सही विकास के लिए उनको 8 से 10 घंटे की भरपूर नींद की जरूरत होती है।
18 से 60 साल तक
वयस्क लोगों का अधिकतर समय काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच निकलता है। ऐसे में उनके पास पर्याप्त नींद का समय नहीं रहता है लेकिन फिर भी इस उम्र में कम से कम 7 से 9 घंटे तक सोना चाहिए।