गर्मियों में कूल रखेंगे ये Cold Drinks, जानिए कब और कैसे करें सेवन?

Cold Drinks: सेहत और त्‍वचा दोनों के लिए ही सर्वोत्‍तम होता है नारियल पानी। इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होने की वजह से इसे लो कैलोरी ड्रिंक भी कहा जाता है।

0
206
Cold Drinks importence news
Cold Drinks in Summer

Cold Drinks: गर्मी और बढ़ते पारे में शरीर का ध्‍यान देना बेहद जरूरी है।इस दौरान सबसे ज्‍यादा शिकायतें डिहाइड्रेशन की आती हैं।इससे बचने के लिए लोग गर्मियां शुरू होते ही कई तरह के शरबत पीते हैं।जोकि शरीर का तापमान संतुलित रखने के साथ तरावट भी देते हैं।हालांकि शरबत शरीर के लिए सर्वोत्‍तम माने जाते हैं, लेकिन इनका सेवन एक सीमा तक बेहतर समझा जाता है। आइए जानते हैं, इनका कब, कैसे और कितना सेवन किया जा सकता है।

Cold drinks in summers
Fruit Shakes.

Cold Drinks:नारियल पानी

Cold Drinks: सेहत और त्‍वचा दोनों के लिए ही सर्वोत्‍तम होता है नारियल पानी। इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होने की वजह से इसे लो कैलोरी ड्रिंक भी कहा जाता है।
कम मात्रा में शुगर होने की वजह से यह शरीर का तापमान नियंत्रित करने के साथ आपका पाचन मंत्र भी बेहतर करता है।इतना ही नहीं नारियल पानी मेटाबॉलिज्‍म भी बढ़ाता है।जोकि वजन कम करने में मदद करता है।इसमें मौजूद पोटेशियम डिहाइड्रेशन से शरीर को बचाता है।

कब और कितना पियें?

Water melon 1 min
Water Melon

आमातौर पर दिन में एक बार 200 एमएल नारियल पानी पिया जा सकतस है। यह खाली पेट में फायदेमंद रहता है।खासकर गर्मी लगने, बुखार, लू अथवा दस्‍त लगने पर नारियल पानी रामबाण का काम करता है।

Cold Drinks:तरबूज

Cold Drinks:सस्‍ता और मीठा फल गर्मियों का सर्वश्रेष्‍ठ फल है।ये एंटीऑक्‍सीडेंट भी होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी शरीर को पोषण देते हैं। इसका गुलाबी रंग बीटा-केरोटिन की वजह से होता है, जोकि सभी प्रकार के कैंसर से बचाताहै। इसमें पानी अधिक होने की कारण शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट के लिए अच्‍छा माने जाते हैं।

कब और कितना पियें?

एक बार में करीब 300 से 400 ग्राम तरबूज खाना चाहिए। एक बार काटे जाने के बाद इसे जल्‍द ही पूरा खा लेना चाहिए।क्‍योंकि इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

Cold Drinks:फ्रूट शेक

Cold Drinks:शरीर में विटामिन- बी-12 की पूर्ति करने के साथ ही दिमाग और हमारी नर्वस सिस्‍टम को भी नियंत्रित करता है फ्रूट शेक।

कब और कितना पियें?

फ्रूट शेक में कैलोरी अधिक होने की वजह से इसे लगभग 200-300 एमएल तक ही लें। इसे तैयार करने के दौरान सफाई का खासतौर से ध्‍यान रखें।मसलन दूध ताजा हो, मिक्‍सी साफ हो, फल भी फ्रेश हों। खटटे फलों का शेक न बनाएं जैसे संतरा, कीनू, अंगूर।इन्‍हें कच्‍चा खाने का प्रयास करें। ध्‍यान रहे कि शेक का अत्‍यधिक सेवन मोटापे को बढ़ाता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here