Christmas Day 2022: बेहतरीन तोहफों से बच्चों का क्रिसमस डे बनाएं खास, यहां से लें गिफ्ट आइडिया

0
145
Christmas Day 2022: बेहतरीन तोहफों से बच्चों का क्रिसमस डे बनाएं खास, यहां से गिफ्ट आइडिया

Christmas Day 2022: बच्चों को क्रिसमस डे का बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी बच्चे अपने-अपने तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस त्योहार का नाम सुनते ही सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री और क्रिसमस केक की याद आ जाती है। सभी बच्चों को लगता है कि सांता क्लॉज आएंगे और उनके पसंद के गिफ्ट्स और चॉकलेट लाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे वो बड़े होते हैं तो उन्हें पता लगता है कि उनके परिवार वाले ही उनको रात में ये गिफ्ट्स और चॉकलेट्स देते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कौन-से गिफ्ट ऑप्शन आपके बच्चों के क्रिसमस को और भी खास बना सकते हैं।

2Q==

Christmas Day 2022: चॉकलेट और टॉफी के पैक्स

बच्चों को चॉकलेट और टॉफी सबसे ज्यादा पसंद होते हैं। ऐसे में आप बच्चों को सबसे टेस्टी और सबसे स्टाइलिश टॉकलेट और टॉफी के पैक्स गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल ऐसे कई टॉकलेट पैक्स आते हैं जिसमें आपको साथ में टॉय भी मिलते हैं इससे बच्चों डबल हैप्पी हो जाते हैं। आप बच्चों को घर पर बनी चॉकलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

Christmas Day 2022: सांटा प्रिंट वाली स्कूल किट

आप अपने बच्चों को सांता प्रिंट वाली स्कूल किट भी गिफ्ट दे सकते हैं। इसमें लंच बॉक्स, ज्योमेट्री, वॉटर बोटल आदी पैक होते हैं। ये दिखने में बहुत ही खास लगते हैं। बच्चों को इस तरह के गिफ्ट आइटम्स काफी पसंद आते हैं और ये देखने में भी काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। आप बच्चों को सांता प्रिंट वाली बेडशीट या नाइट सूट भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल आप चाहे तो खुद से भी अपने जरूरत की चीजों पर सांता प्रिंट करा कर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम दे सकते हैं।

Christmas Day 2022: म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स करें गिफ्ट

क्रिसमस डे के मौके पर आप अपने बच्चों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट उन बच्चों को खासकर पसंद आएगा जिन्हें म्यूजिक का शौक होगा। ये इंस्ट्रुमेंट कुछ भी हो सकता है जैसे-गिटार, वायलन, पिआनो आदी।

Christmas Day 2022: आउटडोर गेम किट

बच्चों को क्रिसमस के मौके पर आउटडोर गेम पैक देना भी एक अच्छा और बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। इसमें आप बच्चों को उसके अनुसार बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल आदी गिफ्ट कर सकते हैं। ये ज्यादा खूबसूरत लगेंगे अगर आप इनको पर्सनलाइज्ड करा के दें। ये बच्चों के फिजिकल डेवलपमेंट के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन होता है।

Christmas Day 2022: एनिमल टॉय

छोटो बच्चों को एनिमल टॉय काफी पसंद होते हैं। इससे वो मस्ती भी कर सकते हैं और साथ ही उन टॉय से जानवरों के नाम और उनकी पहचान करना भी सीख सकते हैं।

2Q==

Christmas Day 2022: डॉल हाउस या फिर सॉफ्ट टॉय

लड़कियों के लिए डॉल, सॉफ्ट टॉय या फिर डॉल हाउस एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। हर उम्र की लड़कियों को सॉफ्ट टॉय बेहद पसंद होता है। वो इससे कभी भी बोर नहीं होती हैं और लंबे समय तक संभाल कर रखती हैं। ऐसा ही डॉल या डॉल हाउस के साथ भी है। डॉल लड़कियों के लिए बेहद खास होती हैं। अक्सर लड़कियां इसको अपना बेस्ट फ्रेंड समझ लेती हैं और उनके लिए नए कपड़े और घर बनाती हैं।

संबंधित खबरें:

नए साल पर जश्न की कर रहे हैं प्लानिंग! ये स्पॉट्स कर लें फिक्स; हैं हटकर, आएगा खूब मजा

Wedding Shopping Market: शादी में दिखना चाहते हैं सबसे सुंदर तो इस मार्केट से करें शॉपिंग, कैटरीना-करीना जैसा लहंगा भी मिल जाएगा सस्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here