Astro Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगों का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। हर रंग की अपनी एक खासियत होती है। कोई रंग हमें शांति का एहसास दिलाता है तो कोई विरोध को दर्शाता है। इसलिए बड़े बुजुर्ग कहते है कि हमेशा सोच समझकर कपड़े पहनना चाहिए। खासबात ये है कि रंगों के सही इस्तेमाल से ग्रह नक्षत्रों को भी ठीक किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको सप्ताह के हर दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए ये बताने जा रहे हैं।
Astro Tips: इस हिसाब से करें रंगों का चुनाव
- सोमवार- सोमवार सप्ताह का पहना दिन होता है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार के दिन सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना अच्छा माना जाता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है। सोमवार के दिन भूलकर भी काले वस्त्र धारण न करें।
- मंगलवार- मंगलवार सप्ताह का दूसरा दिन होता है। ये दिन भगवान हनुमान जी तो समर्पित है। मंगलवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। क्योंकि लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन का स्वामी मंगल है।
- बुधवार- बुधवार सप्ताह का तीसरा दिन होता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है। बुधवार के दिन ग्रीन (हरे) कलर के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
- गुरुवार- गुरुवार सप्ताह का चौथा दिन होता है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
- शुक्रवार- शुक्रवार सप्ताह का पाचवां दिन होता है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्रवार के दिन सभी प्रकार के रंग यानी ब्लैक, ब्लू, और लाइट ग्रीन कलर के कपड़े पहने जा सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- शनिवार- शनिवार का दिन सप्ताह का छठा दिन होता है। इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। इस दिन का ग्रह स्वामी शनि है। शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा आप ब्लू, ग्रीन और ग्रे कलर के कपड़े भी पहन सकते हैं।
- रविवार- रविवार सप्ताह का आखिरी दिन होता है। ये दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन का ग्रह स्वामी रवि है। रविवार के दिन हल्का नारंगी, गोल्डेन, पिंक वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:
70 के दशक का फैशन ट्रेंड लौटा, Wrap Dress के लेटेस्ट स्टाइल्स पहनकर बिखेरें जलवा