सारी कानूनी मुश्किलों का सिंगल पॉइंट समाधान! इंडिया लीगल ऐप; यहां पढ़ें इसके बजट फ्रेंडली फीचर्स के बारे में…

0
101
india legal app
india legal app

जिंदगी में आपको कभी न कभी किसी मोड़ पर कानूनी मदद की जरूरत पड़ती ही है। जब भी हमें कानूनी दांव पेंच का सामना करना पड़ता है हम परेशान हो जाते हैं कि आखिर करें तो करें क्या ? लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी इसी समस्या का समाधान हम बताने जा रहे हैं। अगर आप किसी भी तरह की कानूनी सहायता चाहते हैं तो आपकी मदद के लिए इंडिया लीगल ऐप 24X7 उपलब्ध है।

इंडिया लीगल ऐप समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को कानूनी सहायता देने का काम करता है। इस ऐप की मदद से यूजर को वकील उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे कि वे अदालत के समक्ष अपना पक्ष रख सकें या खुद का बचाव कर सकें। इस ऐप की मदद से वकीलों तक पहुंच उपलब्ध कराई जाती है। यह ऐप बहुत डायनैमिक है क्योंकि इसके जरिए ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट के रूप में मदद यूजर को दी जाती है। वकील के रूप में मदद पहुंचाने के अलावा इस ऐप की मदद से आप कई दस्तावेज भी तैयार करवा सकते हैं। इस ऐप के जरिए बजट फ्रेंडली कानूनी सहायता के विकल्प मिलते हैं। सामान्य भाषा में कहें तो यह कभी यूजर को कानूनी मामलों में अकेला नहीं पड़ने देता है।

इस ऐप के कुछ खास फीचर्स नीचे बताए जा रहे हैं:

  1. इंडिया लीगल ऐप समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। यूजर ऐप के जरिए अलग-अलग तरह की कानूनी सहायता अपनी सुविधानुसार पा सकते हैं।
  2. ये ऐप बिल्कुल मुफ्त है, जिसे आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
  3. इस ऐप की मदद से आप अपने कानूनी दस्तावेज तैयार करवा सकते हैं। ऐप की मदद से यूजर को जल्द से जल्द कानूनी सहायता दी जाती है। आप ऐप की मदद से वकीलों से बात कर सकते हैं,यह आपको कारोबार के मामले में मदद करता है। यहां तक कि आप कॉन्ट्रैकट भी तैयार करवा सकते हैं। रियल स्टेट, सर्टार्ट अप, परिवार और निजी मामलों के लिए भी यह ऐप मददगार है।
  4. इंडिया लीगल सुरक्षा कवच– यह एक ऐसा बजट फ्रेंडली फीचर है जिसके जरिए कई तरह की कानूनी सहायता दी जाती हैं। इसमें आधे घंटे की मुफ्त कानूनी सलाह, किराये के एग्रीमेंट बनाना, एफिडेविट बनावाना, लॉ के छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री, लीगल मैगजीन, वीडियो कंटेंट, एक्सक्लूसिव लीगल टॉक और कई तरह के ग्रुप इवेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
  5. SOS सर्विस– यह एक मुफ्त हेल्पलाइन है। जो कि हमेशा उपलब्ध रहती है। जब भी आपको मदद चाहिए। इंडिया लीगल टीम आपके लिए उपलब्ध रहेगी।
  6. टॉक टू लॉयर– यह एक ऐसा फीचर है जिसके जरिए अनुभवी वकील फोन पर मदद करने के लिए उपलब्ध रहते हैं।

अब आपको बस करना इतना है कि अपने फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाएं और इंडिया लीगल ऐप इंस्टॉल करें। जिससे कि आपकी सारी कानूनी मुश्किलें हल हो सकें।

india legal app

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here