उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। दरअसल, मथुरा के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाएगी। इसी का आनंद उठाने के लिए सीएम योगी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मथुरा पहुंचे। मथुरावासियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। योगी के स्वागत के लिए 101 ढोल नगाड़ों और फूलों के बड़े-बड़े हार तैयार किए गए। मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि  यह स्थल पर्यटन की दृष्टी से बहुत ही महत्वपूर्ण है। मथुरा में होली मनाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं एक हिंदू हूं और मुझे अपने धर्म के प्रति आस्था व्यक्त करने का पूरा अधिकार है।

शुक्रवार शाम को ही सीएम मथुरा पहुंच गए थे। शनिवार सुबह-सुबह उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन किया। इसके बाद माताजी गोशाला में गोपूजन किया। बरसाने में योगी की यह पहली होली है इसलिए इसे यादगार बनाने की तमाम कोशिशें की जा रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार बरसाने पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे तक वहीं मौजूद रहेंगे और लट्ठमार होली कार्यक्रम क आनंद लेंगे। 5.30 बजे योगी वहां की जनता के साथ होली खेलेंगे और जलपान करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। इसके साथ ही भोजन की भी काफी अच्छी व्यवस्था है।

अपने इस दौरे पर सीएम योगी ने कहा कि ‘हम अपने धार्मिक स्थलों को वर्ल्ड क्लास बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे दुनियाभर के पर्यटक यहां आएं। उन्होंने यह भी कहा कि वे भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर आते रहेंगे।’  मौके पर मौजूद हेमा मालिनी ने कहा था कि, ‘कृष्ण ने पूरे भारत को जोड़ा है। पंडित जसराज जी ने भी कृष्ण को गाकर भारत की सांस्कृतिक एकता मज़बूत की है।’ मस्ती से भरे इस त्योहार को ब्रज भूमि में मनाने की बात ही अलग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here