पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए शनिवार शाम को प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रैली को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। योगी आदित्यनाथ ने कवर्धा में कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने  इस मार्ग में सबसे बड़ी बाधा कोई है तो कांग्रेस है। क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर बने। जब कांग्रेस राम की नहीं हो सकती वह हमारे भी किसी काम की नहीं हो सकती।’

बता दें छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों के लिए 12 नवंबर यानी सोमवार को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 78 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। राज्य में फिलहाल 15 सालों से बीजेपी सत्ता पर काबिज है। राज्य बनने के बाद एक बार कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब से आज तक उसकी सत्ता में वापसी नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ में आज योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इसके अलावा बीजेपी ने आज ही छत्तीसगढ़ के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) भी जारी किया. इसके तहत 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी वहीं 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। मेधावी छात्राओं को यातायात में सुविधा के लिए निशुल्क स्कूटी दी जाएगी।

जिला अस्पतालों को मल्टी स्पेशलिटी बनाया जाएगा। साथ ही अंबिकापुर और जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा कल कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ के लिए अपना मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी किया और इसके तहत कहा गया कि करीब 1 लाख लोगों से बात करके इसे बनाया गया है। राहुल गांधी ने इस घोषणापत्र को ऐतिहासिक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here