अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर जारी बयानबाजी के बीच विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) ने अवध प्रान्त में 25 हजार बजरंग दल सैनिकों की नई भर्ती करने का एलान किया है।

विश्व हिन्दू परिषद के अवध प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री भोलेन्द्र जी ने बताया कि नए सैनिकों को राम मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाने और त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम गीता जयंती 18 दिसंबर तक चलेगा। बजरंग दल के प्रतिज्ञित कार्यकर्ता आवश्यकता पडऩे पर किसी भी समय पर मंदिर निर्माण के लिए संतों के आदेश पर अयोध्या कूच कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अवध प्रान्त में अब तक 10 हजार बजरंग दल के नवीन कार्यकर्ता संकल्प और दीक्षा पूर्ण कर चुके हैं जबकि भगवान राम के मंदिर के लिए 25 हजार बजरंग दल सैनिकों की नई भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। विहिप नेता ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्प और प्रतिज्ञा का कार्यक्रम अवध प्रान्त में 100 स्थानों पर तय हैं।

गीता जयंती 18 दिसंबर तक यह कार्यक्रम होंगे। हर जिले में संकल्प और त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम बजरंग दल के पदाधिकारी कर रहे हैं। विहिप उसमें सहयोग कर रही है। भोलेन्द्र जी ने कहा कि धर्म तथा संस्कृति की रक्षा के लिए बजरंग दल युवाओं को राष्ट्र शक्ति से ओत प्रोत करने के लिए त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। भारत में अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण की परंपरा रही है। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here