Uttar Pradesh में फिर से बन रही है Yogi Adityanath सरकार, कांग्रेस को डबल डिजिट मिलना भी मुश्किल : सर्वे

0
484
UP Assembly Election Result 2022:
Yogi Adityanath

ABP-C Voter Survey : पंजाब, उत्तराखंड और Uttar Pradesh समेत 5 राज्‍यों के 2022 के विधानसभा चुनावों में 7 महीने से भी कम का समय बचा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। सभी लोगों की निगाहें इन राज्‍यों के मतदाताओं के mood पर टिकी हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले इन 5 राज्यों के मतदाताओं का मिजाज दिखाते हुए ABP-C Voter Survey ने एक और सर्वे जारी किया है। यह सर्वे 4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है।

अभी जहां कांग्रेस पंजाब में सत्ता में है, वहीं गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में BJP सत्ताधारी पार्टी है। उत्तर प्रदेश चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इस survey के मुताबिक 3 राज्‍यों उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में BJP की सत्‍ता में वापसी हो रही है और उसे मणिपुर में सबसे ज्‍यादा सीटे मिलेंगी। 

उत्‍तरप्रदेश में योगी की वापसी

ABP-C voter के नए survey के मुताबिक अगामी उत्‍तरप्रदेश चुनाव 2022 में बीजेपी को 41.3 फीसदी, समाजवादी पार्टी को 32.4 फीसदी, बसपा को 14.7 फीसदी, कांग्रेस को 5.6 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इस तरह बीजेपी अगले साल होने वाले देश के सबसे बड़े राज्य के चुनावों में अपनी सत्‍ता को बरकरार रखेंगी। सर्वे के मुताबिक बीजेपी 403 में से 241-249 सीटें सकती हैं, वहीं SP को 130-138, BSP को 15-19 और कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार 

ABP-C Voter survey के अनुसार पंजाब में राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी को सत्‍ता से हाथ धोना पड़ेगा और पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार राज्‍य में बनेगी। बात करे तो राज्‍य में आम आदमी पार्टी को 49-55 सीटें मिल सकती हैं। तो वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस 39-47 सीटों पर सिमट सकती हैं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 17-25 सीटें मिलेंगी। पंजाब में सीएम के तौर पर अरविंद केजरीवाल को 22.2 %, सुखवीर सिंह बादल को 18.5 %, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को 8 %, भागवन मान को 15 %, नवजोत सिंह सिद्धु को 7 % और चरण सिंह चन्‍नी को 20 % लोग पंसद करते हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर BJP

उत्तराखंड राज्‍य के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को 44.6 फीसदी, कांग्रेस को 34 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 14.7 फीसदी और अन्य को 6.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सत्तारूढ़ भाजपा 42-46 सीटे जीतकर सत्ता में बनी रह सकती है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 21-25 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिली सकती हैं।

गोवा मेंं भी BJP की सत्‍ता

गोवा राज्‍य की बात करे तो कई कार्यकर्ताओं और विधायकों के द्वारा पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को नुकसान हो रहा तो वहीं आप को फायदा। गोवा के आगामी चुनावों में एबीपी-सीवोटर सर्वे ने कांग्रेस को 18.3 प्रतिशत, भाजपा को 37.5 प्रतिशत, आप को 22.8 प्रतिशत और अन्य को 21.4 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि कांग्रेस को 4, बीजेपी को 27, आप को 5 और अन्य को 6 सीटें मिली सकती हैं। इस बार सर्वेक्षण के मुताबिक बीजेपी लगातार दूसरी बार राज्‍य की सत्‍ता में वापसी करेगी।  

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 मेंं BJP सबसे बड़ी पार्टी  

मणिपुर में BJP को करीब 40 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 35 फीसदी वोट मिलेंगे, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को 6 फीसदी और 17 फीसदी वोट अन्य पार्टियों/निर्दलीय को मिल सकते हैं। मणिपुर की कुल 60 सीटों में से BJP को 28, कांग्रेस को 23, नागा पीपुल्स फ्रंट NPF को 6 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। इस प्रकार भाजपा मणिपुर में भी सबसे ज्‍यादा सीटे आ सकती है।

CM Yogi बोले- Priyanka Gandhi झाड़ू लगाने लायक, कांग्रेस नेत्री ने दिया यह जवाब…

APN LIVE UPDATES: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया ड्रग तस्कर, आर्यन खान के साथ बताए जा रहे संबंध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here