चक्रवात ताउते के बाद अब चक्रवात यास तूफान मचान आगया है। इसका सबसे अधिक असर ओडिशा में देखने को मिल सकता है। वहीं पश्चिम बंगाल में निर्सग से अधिक तबाही यास मचाने वाला है। इस बाद को ध्यान में रखते हुए करीब 2 लाख लोगों को बंगाल में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं ओडिशा में 1 लाख लोगों के प्रभावित होने वाले इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। बता दें कि, इस तूफान का नाम है ‘यास’ इस बार इस तूफान का नाम ओमान ने रखा है। मौसम विज्ञानी ‘यास’ को भी बेहद खतरनाक तूफान मान रहे हैं। इस चक्रवाती तूफान का असर अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा। यास का मतलब होता है निराश।

ये तस्वीर ओडिशा के बासुदेवपुर के भद्राक गांव की है। यहां पर तेज बारिश के साथ हवा चल ही है। साथ ही लैंडफॉल भी हुआ है। बता दे कि, हर चक्रवात का सबसे अधिक असर ओडिशा पर पड़ता है।

पश्चिम बंगाल में तूफान को देखते हुए ट्रेनों को रेल की पटरियों से बांध दिया गया है ताकि कम से कम नुकसान का सामना करना पड़े। तस्वीर पश्चिम बंगाल के मिदानपुर इलाके की है।

Image

तूफान यास से ओडिशा के चांदीपुर और अब्दुल कलाम आइलैंड पर DRDO की मिसाइल लॉन्चिंग साइट को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लंबी दूरी की मिसाइल्स को यहीं से लॉन्च किया जाता है। तूफान से प्रभावित हुए लोगों के लिए नौसेना का जहाज INS चिल्का में राहत सामग्री लेकर ओडिशा के खोरदा जिले पहुंचा।

पश्चिम बंगाल के तटीय इलकों में यास ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। बंगाल के दिघा में समुद्र की लहरे आसमान छू रही है। तेज हवा के साथ बारिश भी हो रही है।

Image

चक्रवात यास के कारण 6 राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और बंगाल के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई तटीय इलाकों में मंगलवार से ही तेज बारिश के साथ आंधी जारी है।

ओडिशा के कई रिहायशी इलाकों में समुद्र का पानी घुस गया है। ये वीडियो धरमाक के भद्राक गांव की है। यहां पर समुद्र का पानी ही चारों तरफ नजर आ रहा है।


भुवनेश्वर का बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट और झारसुगुड़ा एयरपोर्ट मंगलवार रात 11 बजे बंद कर दिया गया और गुरुवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा। चक्रवात के कारण आज दुर्गापुर और राउरकेला एयरपोर्ट पर भी सभी उड़ानें स्थगित रहेंगी। वहीं कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 तक उड़ानों का संचालन निरस्त रहेगा। वहीं, रेलवे ने ओडिशा-बंगाल की सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

Image

ये तस्वीर पश्चिम बंगाल के ईस्ट मिदानपुर के हल्दिया जिले की है। यहां पर तेज बारिश ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान बारिश के साथ लोगों का स्वागत कर रहा है। बता दें कि, निसर्ग चक्रवात ने बंगाल में जमकर तबाही मचाई थी इस बार यास अपने प्रयास कर रहा है।

Image

चक्रवात के भयानक रुप को देखते हुए भारतीय नेवी के जवान भी तैयार हो गए हैं। लोगों की सेवा के लिए रिलीफ कैंप को तैयार कर लिया गया है।

Image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here