उत्तर प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में अभी यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में करीब 162 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि 2016 तक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग देश में 16वीं थी, अब दो है। मैं यूपी को पहला स्थान दिलाउंगा। उत्तर प्रदेश इसी तरह विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

ढांचागत परियोजनाओं के विकास से अर्थव्यवस्था में सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश और विकास परियोजनाएं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनती हैं। अच्छे निवेश का नतीजा है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। कोरोना जी बड़ी चुनौतियों के बीच भी विकास का पहिया नहीं थमा है।  

मुुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी का क्या होता था, यह भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि पहले यूपी का नाम सुनते ही बाहर के लोग हंसने लगते थे। नकारात्मक धारणा बनी थी। पिछले साढ़े चार वर्षों में हमने इस धारणा को तोड़ा है। अब यूपी मॉडल की तारीफ सब जगह होती है। यूपी में भाजपा सरकार बनने से पहले व्यापारियों, उद्योगपतियों के अपहरण की घटनाएं होती थीं। उद्योग लगने से पहले वसूली का धंधा चलता था। उन्होंने कहा कि जब अराजकता का माहौल हो तो निवेश कैसे आएगा। अब स्थितियां बदल गई हैं।

E5dSKvlVEAE1bIV

राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे कम, चार लाख से ज्यादा युवाओं को मिली है सरकारी नौकरी

सीएम ने कहा कि अब यूपी में कानून का राज है। यहां कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे अच्छी है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेलों में हैं। उद्योगपतियों को सुरक्षा के माहौल के साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए नौकरशाही के मकड़जाल से मुक्ति दिलाई गई है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में 4.50 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। 1.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। सरकारी क्षेत्र में भी बीते साढ़े चार सालों के दौरान सवा चार लाख युवाओं को नौकरी दी गईं हैं। पहले की सरकारों में सरकारी नौकरी वसूली का जरिया बन जाती थी। पहली बार ऐसा हुआ कि पारदर्शी  प्रणाली से किसी भी चयन आयोग पर कोई अंगुली नहीं उठी है।

यह तो तथ्य बयान कर रहे हैं कि राज्य में पारदर्शी निवेश से बड़ी ढांचागत परियोजनाओं के विकास से अर्थव्यवस्था में सुधार का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में सीएम योगी का दावे के साथ यह कहना कि वह राज्य को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे, पूरी तरह सच लगता है।

खबर को वीडियो में भी देख सकते हैं-

https://www.youtube.com/watch?v=SnaUvbfkWLc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here