सूचना के इस दौर में किसी के बारे में जानकारियां पाना बेहद आसान है और अगर वो जानकारी किसी प्रसिद्ध आदमी के बारे में हो तो और भी आसानी से मिल जाती है। कोई भी गूगल पर जाता है और उस आदमी का नाम टाईप करता है और सामने उसका विकीपीडिया पेज पाता है और जैसे ही विकिपीडिया पेज पर वो क्लिक करता है सारा चिट्ठा खुल कर सामने आ जाता है। लेकिन यह क्या,दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बारे में सर्च करने पर विकिपीडिया उनके नाम को केजरीबवाल से संबोधित कर रहा और यही नहीं मुख्यमंत्री के जगह उनको मूर्खमंत्री बता रहा।

kejribawal wikipediaदरअसल, मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल के विकिपीडिया पेज से किसी ने छेड़छाड़ कर दी और उसमें उल्टी-सीधी चीजें डाल दी जैसे – उनके नाम को केजरीबवाल कर दिया , मुख्यमंत्री की जगह मुर्खमंत्री कर दिया, पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी से आम आमदनी पार्टी कर दिया, पेज में केजरीवाल के प्रोफेसन को लेकर कहा गया है कि वे भारतीय सिनेमा आलोचक और पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ हैं।

बता दें कि विकिपीडिया ऐसा पेज है जहां कोई भी छेड़छाड़ कर सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पेज के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। वैसे अब पेज को ठीक कर दिया गया है किंतु यह हास्यास्पद के साथ-साथ काफी चिंताजनक भी है क्योंकि विकिपीडिया का इस्तेमाल लोग अब तक सूचना पाने के लिए करते थे लेकिन इस तरह की घटनाएं लोगो का विकिपीडिया पेज के प्रति विश्वास घटाती ही है साथ ही किसी की सार्वजनिक बेइज्जती जैसे अपराध को बढ़ावा भी देती है। अगर इस तरह की घटनाएं बढ़ने लगी तो सरकार को इसपर लगाम लगाने के लिए सोचना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here