Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, लेकिन गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की। जबकि दोनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल सिर्फ एक महीने के अंतराल पर समाप्त होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में और गुजरात विधानसभा का कार्यकाल फरवरी में समाप्त होता है। आमतौर पर ऐसे मामलों में राज्यों के चुनाव एक साथ घोषित किए जाते हैं और नतीजे एक ही तारीख को घोषित किए जाते हैं।
Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग का क्या कहना है?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक घोषणा में कहा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। दो विधानसभाओं (हिमाचल प्रदेश और गुजरात) के कार्यकाल के बीच का अंतर 40 दिनों का है। नियमों के अनुसार, यह कम से कम 30 दिनों का होना चाहिए ताकि एक परिणाम दूसरे को प्रभावित न करे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में, मौसम जैसे कई कारक हैं। हम हिमपात से पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव कराना चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश चुनाव 2023 एक चरण में 12 नवंबर को होगा और परिणाम 9 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव पर नजर
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है, जबकि हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को समाप्त होगा। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 111 और कांग्रेस के 62 विधायक हैं। पिछले महीने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए गुजरात और हिमाचल का दौरा किया था। 14वीं गुजरात विधानसभा चुनाव 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को विधान सभा के सदस्यों (एमएलए) का चुनाव करने के लिए आयोजित किया गया था। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को हुई थी।
यह भी पढ़ें:
- Assembly Elections 2022: ‘एक मौका केजरीवाल को’ कैंपेन की हुई शुरुआत, जानें क्या है इसका उद्देश्य
- Punjab Assembly Elections के लिए Congress ने की Manifesto और Campaign Committee गठित, देखें लिस्ट