Tajinder Pal Singh Bagga: पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली में भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ्तार किए जाने के तुरंत बाद से केंद्र में सत्ताधारी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की AAP पर जोरदार हमला बोला है। घटना के वीडियो और तस्वीरें साझा करने से लेकर बग्गा के पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाने तक, भाजपा नेताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।
ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि कौन हैं ये तेजिंदर पाल बग्गा? क्यों इनकी गिरफ्तारी को लेकर हंगामा हो रहा है? आइए यहां हम तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के बारे में विस्तार से बताते हैं:

कौन हैं Tajinder Pal Singh Bagga?
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा राष्ट्रवादी दक्षिणपंथी संगठन भगत सिंह क्रांति सेना के संस्थापक सदस्य हैं। इनका जन्म 24 सितंबर, 1985 को हुआ था। बग्गा दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता भी हैं। बता दें कि tshirtbhaiya.com उनका ही कंपनी है। आपने अक्सर देखा होगा कि बाजारों में टीशर्ट मिलता है जिस पर “देशभक्तों” की तस्वीर छपी होती है। उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए देशभक्ति और राष्ट्रवाद का बखूबी इस्तेमाल किया है।

Tajinder Pal Singh Bagga का राजनीतिक करियर?
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की बचपन से ही देश के लिए कुछ करने की तीव्र इच्छा थी। बग्गा ने इसी इच्छा शक्ति के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मात्र 14 साल की उम्र में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से की थी। वे मात्र 23 वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बन गए, जिसके बाद उन्हें 31 वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली का सबसे कम उम्र का प्रवक्ता बनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने बग्गा को दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 में हरिनगर से टिकट दिया था और इसके साथ ही वह दिल्ली विधान सभा 2020 में चुनाव लड़ने वाले सबसे कम उम्र के उम्मीदवार भी बन गए थे।

क्यों हुई है बग्गा की गिरफ्तारी?
पंजाब पुलिस के अनुसार, बग्गा को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह पंजाब में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले की जांच में शामिल नहीं हुए थे। आरोपी को जांच में शामिल होने और आने के लिए पांच नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद आरोपी जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद आज सुबह, कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बग्गा भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय सचिव हैं और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता भी हैं।

बग्गा पर किस मामले में दर्ज है केस ?
बता दें कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल को धमकाने का आरोप है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सनी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ बयान दिए, अफवाहें फैलाईं और धार्मिक और सांप्रदायिक शत्रुता को बढ़ावा देने का प्रयास किया।
संबंधित खबरें….
- Tajinder Bagga Arrested: केजरीवाल को धमकी देने वाले बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
- पंजाब पुलिस ने Alka Lamba को जारी किया नोटिस, कांग्रेस नेत्री बोलीं- जब बड़े संघियों से नहीं डरी तो…