Sandeep Pathak Rajya Sabha: राज्यसभा चुनाव के लिए Aam Aadmi Party ने रविवार को अपने 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ITT Delhi के प्रोफेसर Dr. Sandeep Pathak भी पार्टी के 5 प्रत्याशियों में से एक हैं। बता दें कि पंजाब चुनाव के दौरान संदीप पाठक ने पार्टी के लिए पर्दे के पीछे काम किया था। जिसका AAP ने अब उन्हें इनाम दिया है।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के हैं Sandeep Pathak
संदीप पाठक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले हैं और उनका ताल्लुक किसान परिवार से है। अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंगेली से करने के बाद वो उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर चले गए थे। वहीं उन्होंने अपना कॉलेज हैदराबाद से किया है। इसके अलावा उन्होंने यूके से मास्टर्स और पीएचडी भी पूरी की है। 2016 में वो IIT दिल्ली की फैकल्टी में शामिल हुए थे। उन्होंंने फैब्रिकेशन ऑफ फोटोवोल्टिक डिवाइसिस, फोटो-फिजिकल प्रॉपर्टीज और कई अन्य विषयों पर काम किया है।
माना जाता है कि 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान AAP की रणनीति तैयार करने के लिए पाठक ने प्रशांत किशोर की टीम के साथ काम किया था। उसके बाद से ही वो पार्टी प्रमुख केजरीवाल के एक भरोसेमंद आदमी बन गए थे। पंजाब से राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में उनका नाम पहले से ही सुर्खियों में था। हालांकि उनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी थी क्योंकि उन्होंने पूरी तरह से पर्दे के पीछे ही चुनावी रणनीति बनाई थी।
बता दें कि संदीप पाठक के अलावा AAP ने राज्यसभा चुनाव के लिए क्रिकेटर Harbhajan Singh, विधायक Raghav Chadha, LPU के चांसलर अशोक मित्तल और व्यापारी Sanjeev Arora को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि पंजाब की 5 सीटें 9 अप्रैल को खाली हो जाएंगी। जिससे कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह दुल्लो, अकाली दल के सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, नरेश गुजराल और भाजपा के श्वेत मलिक का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। राज्यसभा की इन सीटों का चुनाव 31 मार्च को होगा।
यह भी पढ़ें: