Computer Baba: एक बार फिर से मध्यप्रदेश के Computer Baba चर्चाओं में हैं। इस बार वो दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। उनके कार को सामने से एक ट्रक ने धक्का मार दिया है। घटना के बाद से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में लोग कह रहे हैं कि एक साजिश के तहत उनके कार को धक्का मारा गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर के घटना पर सवाल खड़े किये हैं।
कौन हैं कंप्यूटर बाबा?
कंप्यूटर बाबा का मूल नाम नामदेव दास त्यागी है। साल 1988 में नरसिंहपुर के एक संत के द्वारा उन्हें कम्पूटर बाबा की उपाधी दी गयी। कहा जाता है कि बाबा कार्टून देखने का शौक रखते हैं इस कारण उनके पास हमेशा एक लेपटॉप होता है। यही कारण है कि लोग उन्हें कंप्यूटर बाबा कहने लगे। दिगंबर अखाड़ा के साथ भी उनका संबंध रहा है।
आरएसएस के साथ अच्छे नहीं रहे हैं रिश्ते
कंप्यूटर बाबा आरएसएस से नाराज रहे हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि भगवा ब्रिगेड सिर्फ साधुओं का शोषण करती है। साल 2015 में वो तब चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने अंधविश्वास और भगवान पर व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी फिल्मों पर प्रतिबंध की मांग की थी। साल 2018 में मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। उस समय राज्य में बीजेपी की सरकार थी।
Rajasthan के शिक्षा मंत्री ने कहा, Mahatma Gandhi 2015 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आये