Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना हैं। शुक्रवार की सुबह ठंडी हवाओं के बीच मौसम साफ रहा। बादलों के छाए रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बारिश का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस बना रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 10 अक्टूबर तक मध्यम से तेज बारिश होगी होगी।

Weather Update: जानिए अन्य राज्यों का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 07 अक्टूबर, उत्तर तमिलनाडु में 08 अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 07-08 को अरुणाचल प्रदेश में कहीं तेज बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक कम दबाव का क्षेत्र अब आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इसके चलते आने वाले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में मौसम साफ, राजधानी की हवा फिर हुई खराब
- Weather Update: Delhi-NCR में मौसम रहेगा साफ, शाम को कई इलाकों में बूंदाबादी की संभावना