Weather Update: दिल्ली वासियों को एक बार फिर गर्म हवाओं ने परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह में मौसम के हालात और बिगड़ने की संभावना जताई है। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Weather Update: दिल्ली में लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था।

Climate Change का दिखा असर
मौसम पर भी अब साफतौर पर जलवायु परिवर्तन का असर नजर आ रहा है। इसी का नतीजा है कि इस बार मई महीने का पहला पखवाड़ा सूखा रहा तो दूसरे में आंधी और बारिश दोनों का दौर चला।औसत तापमान में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक मई का औसत अधिकतम तापमान है 39.5 डिग्री सेल्सियस जबकि इस बार 0.6 डिग्री ज्यादा 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते माह में 13 दिन ऐसे रहे जब यह तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस है। इस बार यह 0.2 डिग्री ज्यादा यानी 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
- Weather Update: बारिश और आंधी के बाद बदला मौसम, कई जगह टूटे पेड़, कहीं लगा घंटों जाम,अभी और बौछार पड़ने की संभावना
- Weather Updates: दिल्ली- NCR में तेज बारिश से हुआ मौसम सुहाना, लोग ले रहे मौसम का लुत्फ