Weather Update: दिल्ली- एनसीआर में सोमवार शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। ट्विन टावर के ढहाए जाने के बाद बारिश होना एक तरह से राहत लेकर आया है। ट्विन टावर के गिराए जाने के बाद आसमान में छाए धूल की परत से लोग काफी परेशान थे। लेकिन नोए़डा में हुई तेज बारिश ने वहां रहने वाले लोगों को धूल से राहत दे दी है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई थी। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। लेकिन बारिश से दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि IMD ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है अनुमान है कि कल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पेज अपडेट जारी है…
संबंधित खबरें: