Weather Update: देश के कई राज्यों में शीतलहर बढ़ने की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

0
360
Weather Update
Weather Update

Weather Update: पूरे उत्तर भारत को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद अगले 1-2 दिनों में नहीं दिख रही है। दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली-पंजाब-हरियाणा-बिहार सहित 8 राज्यों में शीतलहर की वजह से आम जनजीवन पर असर देखने को मिल सकता है।

Weather Update: इन राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Update: skymetweather के अनुसार तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही पंजाब के उत्तरी हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Weather Update

राजधानी दिल्ली में ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं। तस्वीरें रामलीला मैदान की हैं। एक ऑटो चालक ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया,”ठंड बहुत है इसलिए हम सब यहां आग जलाकर ताप रहे हैं।”मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में हो रही है बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी हिमपात देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर लोगों को बर्फबारी के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले स्थानों पर इस साल का सबसे भारी हिमपात देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here