जाने-माने शतरंज के खिलाड़ी Viswanathan Anand का आज जन्मदिन है। आनंद का जन्म 11 दिसंबर 1969 को मद्रास में हुआ था। इनको देश में Chess King के नाम से जाना जाता है। आनंद ने एक दो बार नहीं बल्कि पांच बार देश को शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन बनाया। आनंद ही पहले खिलाड़ी थे जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया। आनंद का नाम साल 1991 में चर्चा में तब आया जब उन्होंने Garry Kasparov को हराकर पहली बार अपनी छाप छोड़ी। इस मैच को जीतने के बाद आनंद पहले एशियन चैस विजेता बने थे।
Viswanathan Anand के नाम हो चुके हैं कई पुरस्कार
Viswanathan Anand को महज 18 साल की उम्र में 1988 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 1991 में गैरी कोस्परोव को हराने के बाद इन्हें 1992 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला, आनंद यह सम्मान पाने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं। 1993 से 2000 तक आनंद कई चैस चैम्पियनशिप और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गए और फिर एक लंबे इंतजार के बाद 2000 में वह वर्ल्ड चैंपियन बने। आनंद अपने खेल करियर में साल 1997, 1998, 2003, 2004, 2007 और 2008 में 6 बार चैस ऑस्कर जीत चुके हैं। आनंद को अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, पद्म भूषण पुरस्कार, पद्म विभूषण पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड और नेशनल सिटीजंस अवॉर्ड, बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड सहित कई बार चेस ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुके हैं।
आनंद की कामयाबी में उनकी मां का सहयोग
Viswanathan Anand ने हमेशा बताया है की चैस में कामयाबी की असली वजह उनकी मां का है। हमेशा से इनकी मां ने उन्हें चैस में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आनंद जब छह साल के थे, तभी से वे इस खेल में आ गए और अपनी चालों से इस खेल में दूसरों को मात देने लगे थे।
यह भी पढ़े:Pranab Mukherjee Birthday: जानें पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
UNICEF Day 2021 : जानिए UNICEF Day का इतिहास, महत्व और थीम