UPTET 2021 परीक्षा का नया Notification जारी कर दिया गया है। UPTET की परीक्षा की नई तारीख 23 जनवरी 2022 है। नवंबर में आयोजित की गई परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। सभी जांच-पड़ताल को पुरा करने के बाद परीक्षा की नई तारीख को जारी किया गया है।

दो शिफ्ट में होगी UPTET 2021 की परीक्षा
UPTET की परीक्षा 23 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 तक चलेगी वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। UPTET परीक्षा की Provisional Answer Key 27 जनवरी 2022 को आधिकारीक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, Answer Key में सुधार की अपील करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2022 रखी गई है, जिसके बाद 23 फरवरी को Final Answer Key जारी होगी। वहीं 25 फरवरी को इसका Final Result घोषित किया जाएगा।

जारी होगा UPTET 2021 का नया Admit Card
Notification के अनुसार जनवरी में आयोजित की गई UPTET की परीक्षा के लिए नया Admit Card जारी किया जाएगा। पुराने Admit Card से परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित होगा। कुछ जिलों में Exam Center भी बदला जा सकता है। इस बात की जानकारी भी पहले ही दी जा चुकी है की उम्मीदवारों से कोई भी अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।

UPTET 2021 के Paper 1 और Paper 2 का Admit Card ऐसे डाउनलोड करें
- चरण-1 उम्मीदवार को आधिकारीक वेबसाइट UP DELED TET पर जाना होगा।
- चरण-2 “Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test Admit Card” पर क्लिक करें।
- चरण-3 एक नया पेज खुलेगा अब उसमें अपनी जानकारी जैसे, Application Number, DOB और Password भरें।
- चरण-4 अब “Download” टैब पर क्लिक करें, स्क्रीन पर आपका Admit Card खुल जाएगा।
- चरण-5 Admit Card का एक Print Out निकाल कर रख लें।
UPTET Exam का Syllabus
UPTET Exam का Notification
यह भी पढ़ें:
UPTET पेपर लीक पर Varun Gandhi ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- राजनैतिक रसूखदार हैं शामिल