मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी पहली बार गोरखपुर पहुंचे। सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने योगी-योगी के नारे लगाए। मंच से योगी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कॉलेज में जय श्रीराम और भारत माता की जय के भी नारे लगे। सीएम बनने के बाद पहली बार गोरखपुर की जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। पूरे शहर को भगवा झंडों से ठक दिया गया है। हर तरफ योगी योगी के नारे सुनाई दे रहे हैं।

गोरखपुर के लोगों के लिए जैसे 14 साल के वनवास के बाद राम वापस लौटे थे, वैसे ही बीजेपी का यूपी में वनवास खत्म कराके योगी अपने शहर वापस लौटे हैं। गोरखपुर के लोग इस खास दिन पर आज अपने अपने घरों में घी के दिए जलाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा यह मेरा नहीं बल्कि यूपी की 22 करोड़ जनता का अभिनंदन है। योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में चल रही विकास की योजनाओं को यूपी में लागू करने का वादा करते हुए कहा कि यूपी इससे पिछले 14 साल से महरूम था। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह की भी प्रशंसा की।

  • किसी के साथ, किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
  • सबका विकास करेंगे क्योंकि हमारा मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व करता है।
  • उत्तर प्रदेश की सरकार सबका साथ, सबका विकास की राह चलेगी।
  • मुख्यमंत्री का पद धौंस दिखाने के लिए कर्तव्यों का पालन करने के लिए मिला है।
  • जीत के साथ ही यूपी की जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
  • 15 सालों से विकास से वंचित यूपी के लोगों के लिए अब काम करना है।
  • गोरखपुर ने ये स्वागत यूपी की 22 करोड़ जनता का है।
  • उत्तर प्रदेश की जनता की पीएम मोदी और अमित शाह पर विश्वास कर प्रचंड बहुमत दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here