Kejriwal जाएंगे अयोध्या, फिल्म निर्माता ने कहा- यह बंदा अपने आप में एक बहुत बड़ी नौटंकी है!

0
261

UP में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं यानी की जनता एक बार फिर साल 2022 में देगी अपना जनादेश। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल यूपी को कुछ ज्यादा ही तवज्जो दे रहे हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद इन दिनों उत्तर प्रदेश की गलियों में चक्कर काटते हुए दिखाई दे जाते हैं।

अब उनके सुपर बॉस यानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। यही कारण है कि अब सीएम केजरीवाल ने भी यूपी में चक्कर लगाने का फैसला किया है और इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने तय किया है कि वो 26 अक्टूबर को अयोध्या में रामलला के दरबार में मत्था टेकने जाएंगे।

दिवाली से पहले अरविंद केजरीवाल जाएंगे रामलला की शरण में

अरविंद केजरीवाल का इतना कहना भर था कि उनके विरोधी चटखारे लेने लगे हैं। जानेमाने फिल्मकर्मी अशोक पंडित भी केजरीवाल के विरोधियों में से एक हैं। यही कारण है कि उन्होंने केजरीवाल की संभावित यात्रा पर पहले ही तंज कसते हुए ट्वीट किया है। अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अब इनके नानी जी ने कहा होगा की बेटा चुनाव आ रहे हैं अयोध्या जाकर राम जी के दर्शन कर आ ! यह बंदा अपने आप में एक बहुत बड़ी नौटंकी है !

गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी अयोध्‍या पहुंचे और रामलला के दरबार में मत्था टेका था। ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ इस नारे के साथ उत्तर प्रदेश की जमीन पर चुनावी हुंकार ङर रही आम आदमी पार्टी को जनता कितने वोट देती है यह तो आने वाले चुनाव परिणाम से पता चलेगा लेकिन आप नेता मतदाताओं को रिझाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja: अरविंद केजरीवाल सरकार का U-Turn,LG को पत्र लिखकर छठ पूजा समारोह के लिए मांगी अनुमति

उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा, कहा- देवभूमि उत्तराखंड बनाई जाएगी आध्यात्मिक राजधानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here