UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने जारी किया महिला घोषणापत्र, सरकारी नौकरियों में 40% आरक्षण का वादा

0
514

UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महिला घोषणापत्र (women manifesto) जारी किया। घोषणापत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने एक महिला घोषणा पत्र बनाया है जिसमें हम ये कहना चाहते हैं कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें एक ऐसा वातावरण बनाना ​पड़ेगा जहां महिलाओं की अभिव्यक्ति बंधनों को तोड़ सके।

छह हिस्सों में है घोषणापत्र

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने महिला घोषणापत्र को छह हिस्सों में बांटा है, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। हमने घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी।

25 शहरों में बनेगा महिला छात्रावास

राजनीति में हम 40% हिस्सेदारी से शुरू कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि ये एक दिन 50% बने। कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएंगे, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

हम 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देंगे: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है। कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है। हम 40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देंगे।

वर्तमान सरकार में हो रहे हैं जुल्म: प्रियंका

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।

कौन हैं Damodar Mauzo? जिन्हें मिला है ज्ञानपीठ पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here