UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने दिया ‘हम वचन निभाएंगे’ का नारा, जनता से किये 7 वादे

0
340
Rahul Gandhi Defamation Case
Rahul Gandhi Defamation Case

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार की घोषणा कर दी है। इसके लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे प्रदेश में 12 हजार किलोमीटर की प्रतिज्ञा यात्रा निकाल रही है।

प्रियंका गांधी ने बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया साथ ही प्रियंका ने पार्टी की सात प्रतिज्ञाओं की भी घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने ‘हम वचन निभाएंगे’ का नारा लॉन्च किया।

प्रियंका गांधी ने यूपी में तीन प्रतिज्ञा यात्राओं की शुरुआत की। इनमें से पहली यात्रा बाराबंकी से बुंदेलखंड, दूसरी सहारनपुर से मथुरा तक और तीसरी वाराणसी से रायबरेली तक होगी। यह प्रतिज्ञा यात्रा 1 नवंबर तक चलेगी।

यूपी की जनता के सामने कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो उस सरकार में 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा इस चुनाव में कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का फैसला किया है। प्रियंका ने कहा, ‘हम लड़कियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्मार्ट फोन और स्कूटी भी देंगे।’ किसानों के लिए विशेष घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार आती है तो हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे।

कांग्रेस ने यूपी की जनता से किए यह 7 वादे

  1. टिकटों में महिलाओं की 40 सीट प्रतिशत हिस्सेदारी
  2. लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी
  3. 2500 में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान, किसानों का पूरा कर्ज माफ
  4. बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  5. दूर करेंगे कोरोना की मार परिवार को देंगे 25 हज़ार
  6. 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार
  7. “हम वचन निभाएंगे” नारे के साथ शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार में गेहूं और धान की खरीद 2500 रुपये प्रति क्विंटल होगी। कोरोना काल का बिजली बिल माफ किया जाएगा और सभी उपभोक्ताओं का बिल आधा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की है कि कोरोना पीड़ित परिवारों को हमारी सरकार 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी देगी।

प्रतिज्ञा यात्रा के बारे में बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा। जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ व अमेठी जिले शामिल होंगे।

वहीं दूसरा रूट बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा। इस यात्रा में लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जिले शामिल होंगे। तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा। जिसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने दिया ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ का नारा

प्रियंका गांधी का हमला- हार्दिक पटेल को परेशान कर रही है भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here