UP Election 2022: Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) से पहले बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहे हैं। अब Akhilesh Yadav ने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ पुरानी कड़वाहटों को भुलाते हुए गठबंधन करने का फैसला कर लिया है। आज लखनऊ में दोनों के बीच 45 मिनट की बैठक के बाद, अखिलेश यादव ने अपनी और शिवपाल यादव की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा कि वे UP Election 2022 के लिए गठबंधन के लिए सहमत हुए हैं।
UP Election 2022 से पहले साथ आए चाचा-भतीजे
विदित हो कि शिवपाल यादव ने 2017 के चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था और अपनी खुद की पार्टी – प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई थी। अब समाजवादी पार्टी और प्रसपा के बीच गठबंधन हुआ है। पिछले साल शिवपाल यादव ने कई बार खुलकर कहा था कि वह मेल-मिलाप के लिए तैयार हैं।
आज अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।”
UP Election 2022 में छोटे दलों को साथ लाना चाहते हैं अखिलेश

गौरतलब है कि अखिलेश अधिक से अधिक छोटे दलों को साथ लाना चाह रहे हैं। उन्होंने पहले ही जनवादी पार्टी (समाजवादी), ओम प्रकाश राजभर की एसबीएसपी, केशव देव मौर्य के महान दल, कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल और जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठजोड़ किया है।
UP Election 2022 में चाचा शिवपाल साबित होंगे मददगार

बता दें कि शिवपाल यादव की पार्टी का इटावा क्षेत्र की कुछ सीटों पर काफी प्रभाव है, इसके अलावा चुनावी लड़ाई में चाचा शिवपाल के साथ रहने से अखिलेश यादव की काफी मदद होने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि समझौता पार्टियों के कोर वोटर को एकता का संदेश भी देगा।
संबंधित खबरें:
UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने Rakesh Tikait को साथ आने का दिया न्योता