हमारे देश में अमीर शख्सियतों की कमी नहीं है। ये हमारे देश की खुशनसीबी है कि हमारे देश में एक से बढ़कर एक रईस और दौलतमंद लोग मौजूद है। लेकिन जब भी अमीर लोगों की बात की जाती है तो मुकेश अंबानी का नाम बहुत ही शान से लिया जाता है। मुकेश अंबानी का नाम देश की जानी मानी हस्तियों में शुमार किया जाता है।

पढ़ें – फोर्ब्स की ग्लोबल गेम चेंजर लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप

विगत कुछ दिनों पहले प्रसिद्द पत्रिका फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे धनी लोगों की सूची जारी की जिससे ये साबित हो गया कि रिलायंस कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, भारत के सबसे धनी व्यक्ति है। जबकि इस लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के ही छोटे भाई अनिल अंबानी 2.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 45वें नंबर पर हैं।

हमारे देश में बेरोजगारी और गरीबी भी बहुत है, लेकिन देश के हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करने वाले मुकेश अंबानी को अमीरी के मामले में बिहार के एक शख्स ने पीछे छोड़ दिया है। सुनने में आश्चर्य जरूर होगा लेकिन ये एकदम सच है।

जानिये कौन है वो अमीर शख्स-

बिहार के जहानाबाद निवासी संप्रदा सिंह को फोर्ब्स की लिस्ट में 43वां स्थान दिया गया है। फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर (करीब 2 खरब 13 अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपए) है लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात तो ये है ये है कि बिहार के संपद्रा सिंह ने रईसी के मामले में  मेटल और माइनिंग किंग के रूप में विख्यात वेदांता फेम के अनिल अग्रवाल को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। फेम के अनिल अग्रवाल की संपत्ति फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार संप्रदा सिंह से कम है।

कौन है संप्रदा सिंह-

संप्रदा सिंह का जन्म साल 1925 में बिहार के जहानाबाद में हुआ था। संप्रदा सिंह ने पटना यूनीवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की हुई है। संप्रदा सिंह अल्केम लेब्रोटीज के संस्थापक और चेयरमैन हैं। संप्रदा सिंह इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here