The Great Khali: WWE के पूर्व चैंपियन ‘द ग्रेट खली’ यानी दलीप सिंह राणा का अकसर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता रहता हैं। हाल ही में खली का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडिया के वायरल होने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर जब कर्मचारी ने उनकी आईडी मांगी तो खली नाराज हो गए और उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि वीडिया में खली को यह भी कहते सुना जा सकता है कि कर्मजारी ने उनके साथ बदतमीजी की है। एक कर्मचारी जबरदस्ती फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था। मना करने के बाद विवाद बढ़ गया और कर्मचारी कार को घेरकर ब्लेकमेल करने लगे।
The Great Khali का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी बार- बार कह रहे हैं कि मेरे कर्मचारी को कैसे थप्पड़ मारा। वहीं विवाद के बीच बार- बार खली को कहते सुना जा सकता है कि वह ब्लेकमेल करने की बात कह रहे हैं। वायरल हो रहे वीडिया में आप देखेंगे की विवाद बढ़ने पर टोल के कर्मचारी गाड़ी के आगे बेरियर लगा देते हैं और कार को घेरकर खड़े हो जाते हैं। जिसके बाद खली खुद कार से निकलकर बेरियर हटाते हैं और कर्मचारी को बाजू से खीचते हुए पीछे कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि खली से बस आईडी कार्ड मांगा गया था, इसी बात पर उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि खली बीजेपी पार्टी के नेता भी है। खली इन दिनों WWE छोड़ने के बाद जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग अकादमी (CWE) चला रहे हैं।
संबंधित खबरें: