Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala की दिनदहाड़े कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। जानकारी अनुसार पुलिस ने गायक के हत्या मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शख्स का नाम केकड़ा है। शूटर्स को गाड़ियां मुहैया करवाने का काम केकड़ा ने ही किया था। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है।

Sidhu Moose Wala का मौत से पहले का आखिरी वीडियो
वहीं सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले का एक और वीडियो सामने आया है, मूसेवाला जब अपनी गाड़ी से गुजर रहा होता है तो कुछ लड़के मूसेवाला से सेल्फी लेने को कहते हैं। वीडियो में कुछ लड़के मिलकर गायक के साख सेल्फी ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से ही एक ने शूटर्स को यह खबर दी थी कि मूसेवाला बिना सुरक्षाकर्मियों के थार से जा रहा है।
8 आरोपियों की हो चुकी है पहचान
साथ ही हत्या में 8 आरोपियों की पहचान का दावा पेश किया गया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई राज्यों में रेड मारी है। जानकारी अनुसार जिन आरोपियों की पहचान की गई है उनमें , 3 शूटर पंजाब के, 2 हरियाणा के रहने वाले, 2 शूटर पुणे और एक राजस्थान का रहने वाले हैं।

29 मई को गोली मारकर हुई थी हत्या
बता दें कि पंजाबी फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की 29 मई को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद घटी है। वहीं अब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिनों बाद पंजाब सरकार ने 420 से अधिक VIP के लिए सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने कहा कि 420 से अधिक VVIP के लिए सुरक्षा 7 जून से बहाल कर दिया जाएगा। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से VVIP की सुरक्षा कम करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की आलोचना हो रही है।
संबंधित खबरें:
- Sidhu Moose Wala Murder: लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली कोर्ट से सुरक्षा की मांग वाली याचिका को लिया वापस
- Sidhu Moose Wala के पिता ने मुखाग्नि के बाद उतारी पगड़ी, देखें ये इमोशनल Video