‘चौधरी संतोख सिंह का जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका’, PM मोदी-राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

0
80
Santokh Singh chaudhary
Santokh Singh chaudhary

Santokh Singh chaudhary: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह चौधरी की आज 14 जनवरी को निधन हो गया। वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। वह यात्रा के दौरान चल रहे थे तभी उनकी धड़कनें तेज हो गई। इसके बाद तुरंत राहुल गांधी ने यात्रा रुकवा दी और एंबुलेस बुलाकर उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत की खबर मिलने के बाद हर कोई ट्वीट कर शोक जता रहा है। पीएम मोदी, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सांसद के असामयिक निधन पर शोक जताया है।

Santokh Singh chaudhary के निधन पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिखा कि ‘ उनके असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं..ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें..’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया ट्वीट

जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ है।

पेज अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

जालंधर से लोकसभा सांसद Santokh Singh का निधन; ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया था भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here