Rohini Court News: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग, बीच-बचाव में चली गोली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गेट नंबर 8 के पास लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर हुई है।

0
252
Rohini Court News
Rohini Court News

Rohini Court News: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट से फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक सिक्योरिटी चेक के दौरान फायरिंग की घटना हुई है। कहा जा रहा है कि अब से कुछ देर पहले कोर्ट के बाहर एक शख्स और वकील के बीच झगड़ा हो रहा था तभी, पुलिसकर्मी बीच बचाव के लिए सामने आया और इसी बीच पुलिस से गलती से गोली चल गई। हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गेट नंबर 8 के पास लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर हुई। जहां 2 वकीलों और एक सार्वजनिक व्यक्ति के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया तो इस दौरान वहां तैनात एक कांस्टेबल ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया। बीच बचाव के दौरान कांस्टेबल से गोली चल गई। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कहा जा रहा है कि फायरिंग में 2 व्यक्ति घायल हो गए है।

Rohini Court News
Rohini Court News

Rohini Court News: 24 सितंबर 2021 को भी रोहिणी कोर्ट में हुई थी फायरिंग

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी कोर्ट से ऐसी घटना सामने आई है। इसके पहले भी 24 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट में गोली चली थी। तब दो शूटरों ने जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए थे।

Rohini Court News
Rohini Court News

बता दें कि गैंगेस्टर जितेंद्र मान गोगी रोहिणी कोर्ट में पेशी के‍ लिए आया था और इस दौरान गोलीबारी करने वाले हमलावर वकील के भेष में आए और उसे गोलियों से भून दिया।

संबंधित खबरें: