Earth Day 2022: Google Doodle में देखें जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियां, किन मुश्किलों का सामना कर रही है पृथ्वी

0
142
Earth Day 2022: Google Doodle

Earth Day 2022 के मौके पर Google ने अपने डूडल के जरिए जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती को यूजर्स के सामने रखा है। कंपनी ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए अभी और एक साथ कार्य करना आवश्यक है।” आज के Google डूडल में विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को प्रदर्शित करने के लिए Google अर्थ टाइमलैप्स और अन्य स्रोतों से रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी का इस्तेमाल किया गया है।

Earth Day 2022: डूडल की इमेज ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को दर्शाते हुए बदलती रहेंगी

पूरे दिन, डूडल की इमेज पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को दर्शाते हुए बदलती रहेंगी। प्रत्येक इमेज एक समय में कई घंटों तक होमपेज पर रहेगी। आज का डूडल अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो के शिखर पर ग्लेशियर रिट्रीट, ग्रीनलैंड में सेर्मर्सूक ग्लेशियर रिट्रीट, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी में हार्ज़ फ़ॉरेस्ट की वास्तविक इमेजरी दिखाता है।

गौरतलब है कि समय के साथ गर्म तापमान मौसम का मिजाज बदल रहा है और प्रकृति के सामान्य संतुलन को बिगाड़ रहा है। यह मनुष्यों और पृथ्वी पर जीवन के अन्य सभी रूपों के लिए कई जोखिम पैदा करता है। बता दें कि Earth Day 2022 पर्यावरण संरक्षण के लिए दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है।

पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करने के लिए दुनिया भर में कई कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इस साल Earth Day की 52वीं वर्षगांठ है।

संबंधित खबरें…

Google Doodle: गूगल ने ‘Earth Day’ पर बनाया खास Doodle, जलवायु परिवर्तन से कैसे बदली पृथ्वी दिखाया एनिमेशन से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here