Republic Day 2022: 73वां गणतंत्र दिवस होगा बहुत खास, जानें क्‍या-क्‍या हुए बदलाव

0
414
Republic Day 2022
Republic Day 2022

Republic Day 2022: बुधवार को हमारे देश का 73वां गणतंत्र दिवस है। चूंकि इस साल केंद्र सरकार ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रही है, लिहाज़ा इस गणतंत्र दिवस को ख़ास बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। बता दें कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अब से हर साल गणतंत्र दिवस का आयोजन आठ दिनों तक किया जाएगा। इसी के चलते इस साल से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत 24 जनवरी की बजाय सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन 23 जनवरी से होगी और यह गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी (शहीद दिवस) तक चलेगी।

Republic Day Full-Dress Rehearsal

Republic Day 2022: वायुसेना के 75 विमान और हेलीकॉप्टर करेंगे फ्लाई पास्ट

73वें गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड में एनसीसी के कैडेट ‘शहीदों को शत-शत नमन’ कार्यक्रम को पेश करेंगे। बता दें कि कार्यक्रम में वायुसेना के 75 विमान और हेलीकॉप्टर फ्लाई पास्ट भी करेंगे। साथ ही 480 कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इन कलाकारों को वंदे मातरम नृत्य प्रतियोगिता के ज़रिए देश भर से चुना गया है। वहीं 29 जनवरी को आईआईटी-दिल्ली के स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार बीटिंग रिट्रीट इवेंट के दौरान 1,000 ड्रोन परफॉर्म करेंगे और ड्रोन शो करने वाला चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद, भारत चौथा देश होगा।

Republic Day 2022
Republic Day 2022

Republic Day 2022: परेड के समय बदलाव किया गया

आम तौर पर गणतंत्र दिवस की परेड का समय भी सुबह 10 होता था जिसे बदलकर 10.30 बजे किया गया है। बता दें कि ठंड का मौसम होने के चलते कोहरा या धुंध सुबह छाने की संभवना के चलते ऐसा किया गया है।कोरोना महामारी के चलते गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में दर्शकों की संख्या बहुत कमी की गई है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग केंद्र सरकार के mygov Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर परेड में भाग लेने वाले दस्ते आदि के प्रदर्शन के लिए वोट डालने की भी सुविधा है। बता दें कि परेड के कार्यक्रम में आने के लिए वयस्कों को Vaccine की दो डोज़ और बच्चों को सिंगल डोज़ लेना जरूरी है। बता दें कि कार्यक्रम में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को लाने की अनुमति नहीं होगी।

Republic Day 2022: पीएम मोदी नेशनल वॉर म्यूज़ियम जाएंगे

समाज के कमज़ोर तबके को भी इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड दिखाने के लिए ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं। पहले प्रधानमंत्री परेड की शुरुआत से पहले अमर जवान ज्योति जाते थे लेकिन अब पीएम मोदी नेशनल वॉर म्यूज़ियम जाएंगे। वहीं गणतंत्र दिवस की परेड में देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के साथ 9 मंत्रालयों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

APN News Live Updates

यह भी पढ़ें:

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए कैसे खरीदें टिकट? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here