Republic Day 2022 Parade: राजपथ पर भारतीय गणतंत्र ने दिखायी अपनी ताकत, यहां पढ़ें परेड की मुख्य बातें

0
467
Republic Day 2023 parade transgender news
Republic Day 2023 parade transgender news

Republic Day 2022 Parade: भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। परेड में भारतीय गणतंत्र की ताकत को राजपथ पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

Republic Day 2022 Parade की प्रमुख बातें

Republic Day 2022 Parade
  • गणतंत्र दिवस परेड की पहली टुकड़ी 61 कैवेलरी है। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है।
  • दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।
  • राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया।
  • सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।
  • राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया।
  • राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तक्नीक दिखाई है।
  • परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।
  • परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।
  • गणतंत्रदिवस परेड में गोवा की झांकी ‘गोअन विरासत के प्रतीक’ पर आधारित है।
  • यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आज़ाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है।
  • हरियाणा की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। हरियाणा का थीम ‘खेल में नंबर वन’ है।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here