अयोध्‍या में Ramnavami 2022 के मौके पर प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘रामलला’ की दर्शन अवधि 3 घंटे बढ़ाई

Ramnavami 2022: अयोध्‍या में रामनवमी के मौके पर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीरामजन्‍म भूमि पर रामलला की दर्शन अवधि तीन घंटे बढ़ा दी गई है।

0
342
Ramnavami 2022
Ramnavami 2022

Ramnavami 2022: अयोध्‍या में रामनवमी के मौके पर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीरामजन्‍म भूमि पर रामलला की दर्शन अवधि तीन घंटे बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव 3 अप्रैल से किया जाएगा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सुबह 6:00 बजे से भक्‍त रामलला का दर्शन कर सकेंगे, जोकि शाम 7:30 बजे तक चलेगा।

नए समय सारिणी के अनुसार प्रथम पाली में सुबह 6:00 से 11:30 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक रामलला का श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे। वर्तमान में दर्शन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रथम बेला में और द्वितीय बेला में दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जा रहा है।

ramlala 1
Ayodhya

Ramnavami 2022 के दौरान करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्‍मीद

darshan ram ji ke

रामलला के जन्मोत्‍सव में इस वर्ष करीब 20 लाख तक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्‍मीद है। ऐसे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्‍थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को रामनवमी के 3 दिन पहले से ही अयोध्या राम भक्तों से पट जाएगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्राथमिकता है कि आयोजन सफलतापूर्व हो और हर रामभक्‍त रामलला का भव्‍य दर्शन कर सके।

रामनवमी के मौके पर तीर्थ यात्री सरयू स्नान कर नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन एवं श्रीराम जन्म भूमि आदि प्रमुख मंदिरों दर्शन-पूजन करते हैं। मेले में शां‍ति-व्यवस्था, विधि व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के लिए सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्‍ट्रेट को निर्देशित किया गया है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here