कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां वो लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में आज स्पीच देंगे। इससे पहले राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। तस्वीर में राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। फोटो में राहुल टाई-कोट पहने दिख रहे हैं।
स्मार्ट लुक में दिखे Rahul Gandhi
राहुल गांधी का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि 7 सितंबर 2022 से राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान राहुल ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई थी। राहुल के दाढ़ी वाले लुक को देखकर लोगों ने उन्हें साधू-संत बताया था। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा 135 दिनों के बाद समाप्त हुई। यह यात्रा 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में संपन्न हुई। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी।

वहीं अब उनके इस लुक को देखकर सभी उनकी जमकर तारिफ कर रहे हैं।

फोटो में राहुल टाई-कोट पहने दिख रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। राहुल गांधी इससे पहले मई 2022 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे। राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने स्पीच पर 16 फरवरी को एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि मैं स्पीच देने के पूरी तरह तैयार हूं।
संबंधित खबरें
- Bharat Jodo Yatra का बड़ा और खास दिन, श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे Rahul Gandhi
- Bharat Jodo Yatra में सुरक्षा चूक पर जम्मू कश्मीर की पुलिस ने दी सफाई, कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्री को लिखा पत्र