Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 17 सितम्बर को जाएंगी लंदन

0
306
Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...
Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Queen Elizabeth II के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूनाइटेड किंगडम जाएंगी। महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितम्बर को ब्रिटेन में किया जाएगा, इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू 17-19 सितम्बर को भारत की ओर से श्रद्धांजलि देने लंदन जाएंगी।

Draupadi Murmu
Draupadi Murmu

बताया जा रहा है कि Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बहुत से राष्ट्रध्यक्ष लंदन पहुचेंगे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी शामिल होंगे। आपको बता दें, इस दिन ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। महारानी का अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा।

मंगलवार को लंदन पहुंचा था Queen Elizabeth II का पार्थिव शरीर

बीते मंगलवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर स्कॉटलैंड से लंदन लाया गया था। अब ताबूत को अगले चार दिनों तक वेस्टमिंस्टर हॉल में रखने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

download 56
Queen Elizabeth

96 वर्ष की आयु में हुआ था निधन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितम्बर को बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। Queen Elizabeth II की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की योजना को ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ कोड नाम दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ब्रिटेन में ‘डी-डे’ घोषित किया गया है।

संबंधित खबरें:

10 दिनों तक नहीं दफनाया जाएगा Queen Elizabeth II का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार तक रहेगा ब्रिटेन में राजकीय शोक

Queen Elizabeth II: महज 13 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ को हो गया था प्रिंस से प्यार, बेहद फिल्मी है ये लव स्टोरी