Priyanka Gandhi: कांग्रेस पार्टी की महासाचिव प्रियंका गांधी के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वे फिर से कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह सभी जरूरी एहतियात बरत रही हैं।

बता दें कि प्रियंका गांधी दूसरी बार संक्रमित हुई हैं। इससे पहले वह 3 जून को कोरोना से ग्रासित हुई थीं। तब उनकी मां सोनिया गांधी भी संक्रमित थीं। ऐसे में एक बार प्रियंका पॉजिटिव हैं, यानी दो महीने में दो बार कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं।
Priyanka Gandhi: महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया था प्रदर्शन
अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में जोरदार प्रदर्शन किया था। केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे थे। कांग्रेस ने सड़क से लेकर संसद तक मार्च निकाला था। वहीं, प्रियंका प्रदर्शन के दौरान सड़क पर ही बैठ गई थीं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया था।
Priyanka Gandhi: देश में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति?

भारत में कोरोना का असर कम होता नजर नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आकड़ों के हिसाब से पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,047 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 54 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 1,28,261 हो गए हैं। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19,539 हैं।
यह भी पढ़ें:
- Congress Protest: ‘राष्ट्रपति भवन घेरने’ पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस की कार्रवाई, राहुल गांधी, शाशि थरूर समेत कई नेता डिटेन
- Congress Protest: “पीएम हाउस घेराव” की तैयारी में कांग्रेस, 5 अगस्त को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी पार्टी