President Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए थोड़ी ही देर में शुरू होगी वोटिंग, कौन बनेगा देश का अगला महामहिम?

संसद भवन परिसर में मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री व सांसद ही नहीं, विपक्ष के नेता-सांसद भी अपने वोट डालेंगे। चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष से यशवंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैं।

0
209
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगा मतदान, किसका पड़ला होगा भारी?
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगा मतदान, किसका पड़ला होगा भारी?

President Election 2022: देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को मतदान होना है। अब से कुछ ही देर बाद वोटिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन के कमरा नंबर- 63 में 6 बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग का समय शाम 5 बजे तक का समय रखा गया है जिसमें एक बूथ दिव्यांग वोटर के लिए आरक्षित है। इस मतदान में करीब 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। बता दें कि चुनाव की वोटिंग बैलेट पेपर से की जाएगी। जिसमें सांसदों को बैलट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपना नाम दर्ज करना होगा। वोटिंग की गरिमा को बरकरार रखने के लिए बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर की जगह रैंडम तरीके से वोट दिए जाएंगे।

संसद भवन परिसर में मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री एवं सांसद ही नहीं, विपक्ष के नेता-सांसद भी अपने वोट डालेंगे। चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, दूसरी तरफ विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ यशवंत सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

President Election 2022

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगा मतदान

President Election 2022: किसका पलड़ा होगा भारी ?

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं के वोट की कुल वैल्यू 10,86,431 हैं। बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टी के पास कुल वोट का करीब 48 फीसदी है। जबकि विपक्ष के पास 52 फीसदी वोट है। हालांकि, बीजेपी ने एनडीए को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। शिवसेना भी एनडीए प्रत्याशी को समर्थन कर रही है। जिसकी वजह से उनकी जीत की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है।

द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने के लिए कई दलों का समर्थन जुटाया है। एनडीए प्रत्याशी मुर्मू के समर्थन में गैर-एनडीए दल भी आ गए हैं, जिन्हें यशवंत सिन्हा का समर्थक माना जा रहा था। सपा के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के अलावा बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल (एस), बसपा और राजा भैया की पार्टी मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव भी मुर्मू के पक्ष में वोट करेंगे।

Draupadi Murmu
President Election: कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू ?

गौरतलब है कि राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्‍लुक रखतीं हैं।द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति से संबंधित दूसरी ऐसी व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामंकित किया गया हैं। बता दें कि द्रोपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में काम कर चुकीं हैं। अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाती हैं तो वे राष्ट्रपति बनने वाली देश की पहली आदिवासी महिला होंगी।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैं

राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नामांकन पर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और प्रसन्न हैं।

Draupadi Murmu Profile: क्‍लर्क से लेकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तक, कुछ ऐसा रहा द्रौपदी मुर्मू का सफर...
द्रौपदी मुर्मू ने कहा आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैं

द्रौपदी मुर्मु के पक्ष में कितने वोट

राजग- 535000

वाईएसआरसीपी- 44000

टीडीपी- 6500

शिवसेना- 25000

जदएस- 5600

बीजद- 32000

एसबीएसपी- 1248

बसपा- 7908

झामुमो- 7380

राजाभैया- 416

President Election 2022: EC ने किया भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम का एलान, 18 जुलाई को होगा चुनाव, पढ़े पूरी खबर
President Election 2022: सांसद और विधायकों के वोट का कितना है मूल्य?

President Election 2022: सांसद और विधायकों के वोट का कितना है मूल्य?

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। वहीं अलग-अलग राज्यों में हर विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है। उत्तर प्रदेश में हर विधायक के वोट का मूल्य 208 है, फिर झारखंड और तमिलनाडु में 176 है। वहीं, महाराष्ट्र में 175 वोट है और सिक्किम में प्रत्येक विधायक की वोट 7 है जबकि नागालैंड में 9 और मिजोरम में 8 हैं।

बता दें कि मतदान से पहले विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपील करते हुए कहा कि कल राष्ट्रपति चुनाव से पहले वोट डालने जा रहे सभी सदस्यों से मेरी अपील है।वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें। उन्होंने कहा कि इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील करता हूं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here