देश आज आजादी का 74वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए सरकार का विजन पेश किया। पीएम मोदी ने देश वासियों को बताया कि देश में क्या हो रहा है और सरकार क्या कर रही है। हम कहां जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं।. पीएम मोदी ने सबसे पहले उन वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वत्र कुर्बान कर दिया।. मिट्टी के लालों ने देश के लिए अपने प्राणों की आभूति दे दी।लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ लोहा लेने वाले भारत के वीर सपूतों को याद किया और कहा कि लद्दाख में दुनिया ने देख लिया कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए क्या कर सकता है। प्रधानमंत्री जब ये बोल रहे थे तो लालकिले के प्रागण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले की प्राचीर से नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शुरू करने का एलान किया। पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज से देश में एक बहुत बड़ा अभियान नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शुरू होने जा रहा है. यह भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। इस मिशन के तहत हर भारतीय की एक हेल्थ आईडी होगी. जब भी भारतीय डॉक्टर या दवा की दुकान पर जाएगा तो हेल्थ आईडी में सभी जानकारी रहेगी. डॉक्टर के अपॉइंटमेंट से लेकर मेडिकेशन एडवाइस तक, सब कुछ आपकी हेल्थ प्रोफाइल पर उपलब्ध रहेगा। इस हेल्थ आईडी में आपके हर टेस्ट, हर बीमारी की जानकारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी समाहित होंगी. पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन एक पूरी तरह से टेक्नोलॉजी बेस्ड पहल है।

पीएम मोदी ने दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए साफ कह दिया कि हमारे जवान क्या कर सकते हैं, ये लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है। पीएम मोदी ने मातृभूमि पर न्योछावर करने वाले उन सभी जवानों को नमन किया।.पीएम ने कहा कि आतंकवाद हो या विस्तावारद भारत आज डटकर मुकाबला कर रहा है। आज दुनिया का भारत पर विश्वास और मजबूत हुआ है।.192 में से 184 ने भारत को यूएन में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत को समर्थन दिया था। विश्व में कैसे हमने पहुंच बढ़ाई है उसका ये उदाहरण है। ये तभी होता है जब भारत सशक्त हो, जब भारत सुरक्षित हो।

MODI LAL KILA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि विवाद पर भी देश को बताया कि कैसे सदियों पुराना मुद्दा को शांतिपूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट ने सुलझाया।. पीएम मोदी ने कहा कि राम जन्मभूमि के सदियों पुराने विषय का शांतिपूर्ण समाधान हो चुका है। देश के लोगों से जिस संयम के साथ और समझदारी का परिचय दिया है वो अभूतपूर्व है जो आगे प्रेरणा की ताकत है। शांति, एकता और सद्भावना भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। विकास के इस महायज्ञ में हर हिंदुस्तानी को अपनी कुछ न कुछ आहूति देनी है। इस दशक में भारत नई रीति और नई नीति से आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी ने कहा अब होती है और चलती का वक्त चला गया है।. पीएम ने कहा कि हम दुनिया में किसी से कम नहीं रहना चाहते हम सबसे ऊपर रहने की कोशिश करनी होगी।।

प्रधानमंत्री ने कश्मीर में हो रहे बदलाव पर भी बात की।. पीएम ने कश्मीर में पंचों-सरपंचों को विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।. उन्होंने कहा कि भविष्य में वहां चुनाव हो, इसके लिए देश प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से कराह रहे देश को बताया कि हमारे वैज्ञानिक जी जान से जुटे हुए हैं। पीएम ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक कोरोना की लड़ाई को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पीएम ने देश को बताया कि भारत में तीन-तीन वैक्सीन टेस्टिंग के अलग-अलग चरण में है। वैज्ञानिकों से जब हरी झंडी मिल जाएगी और उसकी तैयारियां पूरी तरह तैयार है। तेजी से उत्पादन के साथ वैक्सीन हर भारतीय के पास कम से कम समय में कैसे पहुंचे उसका रूपरेखा भी तैयार कर लिया गया है।.

पीएम ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार के सामान अवसर देने के लिए देश प्रतिबद्ध है। आज भारत में महिलाएं कोयले की खदान में काम कर रही हैं। आज देश की बेटियां आसमान की बुलंदियों को चूम रही है। फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। आज भारत दुनिया के उन देशों में है जहां नौसेना और वायुसेना में कंबेट रोल में शामिल किया गया है। सालों से तीन तलाक की बेड़ियों में जकड़ी मुस्लिम बहनों को आजादी मिली है। देश में 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं जिसमें 22 हजार करोड़ रुपये बहनों के हैं।

पीएम ने अपने भाषण में गांवों के बारे में भी बताया।.पीएम ने कहा कि देश में 6 लाख गांव हैं, उन सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जाएगा। ये काम अगले 1000 दिन के अंदर ये काम पूरा कर लिया जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य वर्ग के लोगों को सरकारी दखलंदाजी से मुक्ति मिलनी चाहिए।. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्य वर्ग के सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। पीएम ने कहा कि देश में पाइव के जरिये पानी पहुंचाया जा रहा है।. पिछले एक साल में दो करोड़ परिवारों तक जल पहुंचाने में सलफता मिली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को तमाम बंधनों से मुक्त करना है। हमने वो काम कर दिया है जिसके बाद किसान किसी दायरे तक सीमित नहीं रहेगा।. पहले किसान जो उत्पादन करता था, न वो अपनी मर्जी से बेच सकता था, उसके लिए जो दायरा तय किया गया था वहीं उसे बेचना पड़ता था। अब सारे दायरे खत्म कर दिए हैं।

प्रधान मंत्री ने न्यू इंडिया का विजन बताया।. पीएम ने कहा हमारे देश ने बहुत कमाल किया है।.कौन सोच सकता था कि कभी गरीबों के जनधन खाते में लाखों करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर हो जाएंगे। ईपीएमसी ऐक्ट किसानों के लिए उसमें बदलाव हो जाएंगे। कौन सोचता था कि हमारा स्पेस सेक्टर हमारे देश के युवाओं के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, वन नेशन-वन राशन कार्ड की बात हो, वन नेशन-वन ग्रिड, वन नेशन-वन टैक्स की बात हो, बैंकों के मर्जर करने का प्रयास हो ये सब देश की सच्चाई बन चुकी है। भारत में परिवर्तन के इस कालखंड को दुनिया देख रही है।।पीएम ने अपने भाषणों में देश का विजन पेश किया और दुनिया को बताया कि भारत अब वो भारत नहीं है।. अब भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। अब भारत का दुनिया में सम्मान है।अब भारत मजबूत बन रहा है।.पूरा देश यही चाहता है कि बुलंद भारत बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here