बॅालीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार Bappi Lahiri का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बप्पी लहरी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रसित थे। इस बिमारी से ग्रसित मरीज ठीक से सांस नहीं ले पाता है। इनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) अमित शाह (Amit Shah) समेत कई नेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं।

Bappi Lahiri के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “श्री बप्पी लहिरी का संगीत बहुत ही खूबसूरती के साथ भावनाओं को बयां करता था। पीढियों के लोग उनके काम को हमेशा याद रखेंगे। उनका जीवंत स्वभाव हमेशा याद रहेगा। आज उनके जाने से दुखी हूं। उनके परिवार व प्रशंसकों को संवेदनाएं। ओम शांति।”
अमित शाह का ट्वीट:
“सुप्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अनेक गीतों को अपने धुनों से सजाया। वे संगीत की बारीक और गहरी समझ रखते थे। बप्पीदा सामाजिक सरोकारों के प्रति भी हमेशा जागरूक रहे। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ॐ शांति!”
बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी को सोना पहनने के लिए भी जाना जाता था। बता दें कि बीती रात बप्पी लहरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई गई थी उन्हें रात में हॅास्पिटल लाया गया था। डॅाक्टर्स की लाख कोशिश के बाद भी आज वह हमारे बीच नहीं हैं। बप्पी लहरी के निधन से बॅालीवुड जगत में शोक की लहर हैं। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है।
संबंधित खबरें:
Bappi Lahiri Death: मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Bappi Lahiri का निधन
पंजाबी अभिनेता Deep Sidhu की सड़क दुर्घटना में मौत, लाल किला हिंसा से आए थे सुर्खियों में