कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार चली गई है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हो रही है खुद को संक्रमण बचाए रखने की। फिलहाल देश में लॉक डाउन की स्थिति है और लोगों से मास्क पहनने तथा जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

इस बीच देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद भी जरूरतमंदों की मदद करती दिख रही हैं। कोरोना संकट में आगे आकर वह जरूरतमंदों के लिए अपने हाथों से मास्क सिल रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के शक्ति हाट में सिलाई मशीन पर ये मास्क अपने हाथों से सिले। इसे देखकर उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ़ हो रही है।

इस पहल से देश की प्रथम महिला ने संदेश दिया है कि हर कोई कोरोना वायरस से लड़ सकता है। ये मास्क दिल्ली के अलग-अलग शेल्टर होम में भिजवाए जाएंगे। गौरतलब है कि हेल्थ एक्सपर्ट ने कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूरी बताया है। इस समय बाजार में तीन लेयर वाले मास्क, एन95 मास्क और नॉर्मल कपड़े के मास्क उपलब्ध हैं।

भारत समेत दुनिया भर में कोरोना ने तबाही मचा रखी है। दुनिया के 195 देशों में फैले कोरोना ने अबतक 26 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। इनमें लगभग 1 लाख 83 हजार से ज्यादा लोग मौत के मुँह में समा गए हैं। भारत की बात करें तो देश में अब तक 21393 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, इसमें से 681 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here