Parliament Monsoon Session: मणिपुर मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष से अनुरोध, बोले- मैं चर्चा के लिए तैयार

Parliament Monsoon Session: विपक्ष शुरुआत से पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग पर अड़ा हुआ है।जबकि सरकार मामले में चर्चा करने की अपील कर रही है।

0
66
Parliament Monsoon Session| Live updates: Amit Shah in House today
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: मणिपुर मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं इस पर सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं।मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर चर्चा होने दें।यह महत्वपूर्ण है कि देश को इस संवेदनशील मामले पर सच्चाई पता चले।

संसद की कार्यवाही बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा सभापति ने कहा कि संजय सिंह को बार-बार मना करने के बावजूद उन्‍होंने सदन की कार्यवाही बाधित की। इसलिए उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किया जाता है।राज्‍यसभा सभापति ने ये कार्रवाई पीयूष गोयल की शिकायत पर की है।

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है।मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो और सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार है। उन्होंने विपक्ष से हाथ जोड़कर चर्चा में हिस्सा लेने की अपील की।

सत्र के दो दिन मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आज यानी सोमवार को विपक्ष दोबारा इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में होगा। विपक्ष शुरुआत से पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग पर अड़ा हुआ है।जबकि सरकार मामले में चर्चा करने की अपील कर रही है।इस बीच आज विपक्ष ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के आगे विरोध जताने का फैसला किया है।

Parliament Monsoon Session | Live Updates: अर्जुन मुंडा विधेयक पेश करेंगे

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा विधेयक 2022 पेश करेंगे। हिमाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करने के लिए विचार के साथ संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। यह विधेयक पिछले साल लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

Parliament Monsoon Session: दिल्ली अध्यादेश हो सकता है पेश? विपक्ष हुआ एकजुट

Parliament Monsoon Session: दिल्ली प्रशासन से जुड़ा अध्यादेश आज यानी सोमवार को संसद में पेश होने की संभावना है। इस मुद्दे पर भी हंगामे के आसार बने हुए हैं, क्योंकि विपक्ष एकजुट है।

Parliament Monsoon Session: राजस्‍थान बीजेपी का संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने राजस्‍थान से भाजपा सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं।दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन के सांसद भी संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना देंगे। इसके साथ ही बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा भी होगी।मणिपुर में प्रतिनिधिमंडल भेजने की तारीख भी तय हो सकती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here